सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Jaisalmer News ›   Security agencies including police and BSF are on alert in border areas of Barmer

Pahalgam Attack: भारत-पाक सीमा से सटे बाड़मेर में अलर्ट पर जवान, 'ऑपरेशन अनामिका' के तहत सर्च अभियान जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: जैसलमेर ब्यूरो Updated Thu, 24 Apr 2025 06:12 PM IST
Security agencies including police and BSF are on alert in border areas of Barmer
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर की सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है। भारत-पाक सीमा से सटे राजस्थान के बाड़मेर जिले में भी पुलिस, बीएसएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियां सतर्क मोड में हैं। बाड़मेर के पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीना ने सीमा से सटे इलाकों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया कि पहलगाम की घटना के बाद मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव ने गुरुवार को एक उच्चस्तरीय बैठक की थी। पुलिस मुख्यालय से भी निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि बाड़मेर एक सीमा जिला है, जिसकी 270 किलोमीटर लंबी सीमा पाकिस्तान से लगती है, जिसमें से 250 किलोमीटर क्षेत्र भारतमाला योजना के अंतर्गत आता है।

एसपी ने बताया कि बॉर्डर के सभी पुलिस थानों को अलर्ट मोड में रखा गया है। आर्मी, बीएसएफ और एयरफोर्स के अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा संबंधी आवश्यक चर्चा की गई है। बीती रात उन्होंने बॉर्डर के गांवों और थानों का दौरा किया, वहीं बीएसएफ ने भी गश्त और निगरानी बढ़ा दी है।

पढ़ें: जल जीवन मिशन घोटाले को लेकर ईडी के समक्ष पेश हुए कांग्रेस नेता महेश जोशी, पूछताछ जारी    

जोधपुर रेंज के आईजी के निर्देश पर सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जा रही है। किसी भी व्यक्ति द्वारा साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली पोस्ट शेयर करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और शांति समिति के सदस्यों से भी लगातार संपर्क बनाए हुए है।

उन्होंने आगे बताया कि जिले में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए 'एरिया डोमिनेशन' और 'ऑपरेशन अनामिका' चलाया जा रहा है। रात के समय में एरिया डोमिनेशन के जरिए इलाके में गश्त की जा रही है, जबकि ऑपरेशन अनामिका के तहत आने-जाने वाले वाहनों की कड़ी जांच की जा रही है। संदिग्धों पर आईबी, सेंट्रल आईबी और अन्य सुरक्षा एजेंसियां नजर बनाए हुए हैं। यदि कोई असामाजिक तत्व पकड़ा गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

बरेली में मायके आई शहनाज को 48 घंटे में वापस जाना होगा पाकिस्तान!

24 Apr 2025

Kanpur…शुभम के परिजनों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय

24 Apr 2025

वाराणसी में पहलगाम हिंसा का विरोध, श्री काशी विश्वनाथ नेमी भक्त मंडल द्वारा दर्शन और पाठ कर निकाला गया कैंडल मार्च

24 Apr 2025

Balrampur: पुजारी के भाई की गोली मारकर हत्या, पिता बोले- किसी से नहीं थी दुश्मनी

24 Apr 2025

अनियंत्रित होकर बाथड़ी बाजार में पलटा कोयले से भरा ट्राला, बड़ा हादसा टला

24 Apr 2025
विज्ञापन

नैनीताल में वन विभाग ने ताकुला क्षेत्र में की फायर ड्रिल

24 Apr 2025

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने की मासिक अपराध समीक्षा बैठक, कहा- बेहतर नतीजे दें या कार्रवाई को तैयार रहें

24 Apr 2025
विज्ञापन

खाकी की गर्मी... थानाध्यक्ष ने युवक को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल होने पर नप गए

24 Apr 2025

Lucknow: टाटा मोटर्स कंपनी की ओर से लगा रोजगार मेला, आईटीआई पास युवा हुए शामिल

24 Apr 2025

VIDEO: लखनऊ के नए नगर आयुक्त ने संभाला कार्यभार, बताया - क्या हैं प्राथमिकताएं

24 Apr 2025

Lucknow: जैन मंदिर तोड़े जाने के विरोध में जैन समाज के लोगों ने मार्च निकाला

24 Apr 2025

पहलगाम के ग्राउंड में पर्यटकों पर गोलियां बरसाते दिखे आतंकी

24 Apr 2025

हमीरपुर: जिला मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका पाकिस्तान का पुतला

नैनीताल में रोपवे में फंसे लोगों को बचाने का पूर्वाभ्यास

24 Apr 2025

कैंची को जाम से तुरंत राहत के लिए टम्टा ने अफसरों से तलब की योजना

24 Apr 2025

मनाली: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में सड़क पर उतरे लोग, फूंका पाकिस्तान का पुतला

24 Apr 2025

Shimla: आतंकी हमले के विरोध में व्यापारियों ने लोअर बाजार में किया प्रदर्शन

24 Apr 2025

Kullu: आतंकी हमले के विरोध में जिला कुल्लू के सभी बाजार रखे बंद

24 Apr 2025

फतेहाबाद में टोहाना से जिला स्तरीय केयर कैंपेन कार्यक्रम का सिविल सर्जन ने किया शुभारंभ

24 Apr 2025

आतंकी हमले के विरोध में विश्व हिंदू परिषद के साथ सभी धर्म के लोगों ने रामपुर बाजार में किया प्रदर्शन

24 Apr 2025

सोनभद्र में तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे कार सवार, सीसीटीवी फुटेज वायरल

24 Apr 2025

पहलगाम में पर्यटकों पर हमले के विरोध संगठनों ने पानीपत में जिला सचिवालय पर प्रदर्शन

24 Apr 2025

सोनभद्र में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी को पकड़ा, पुलिस की गोली से हुआ घायल

24 Apr 2025

फतेहाबाद में मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया 38 परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

24 Apr 2025

सोनीपत में ब्राह्मणों ने शांति पाठ कर की निर्दोष पर्यटकों की आत्मिक शांति की कामना

24 Apr 2025

फतेहाबाद में जाखल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर जाखल बंद

24 Apr 2025

शाहजहांपुर में नगर पंचायत चेयरमैन के बेटे ने पत्नी को मारी गोली, हायर सेंटर रेफर

24 Apr 2025

Shimla: खलीनी में खराब ठेका खोलने का विरोध, लोगों ने किया प्रदर्शन, धरने पर बैठे

24 Apr 2025

Kangra: आतंकी हमले के विरोध में तीन घंटे बंद रहा राजा का तालाब बाजार

24 Apr 2025

बागपत में धूमधाम से निकाली बाबा खाटू श्याम की निशान यात्रा

24 Apr 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed