{"_id":"6809dba62dab2c04e9096b09","slug":"video-people-of-all-religions-along-with-vishwa-hindu-parishad-protested-in-rampur-market-against-the-terrorist-attack-2025-04-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"आतंकी हमले के विरोध में विश्व हिंदू परिषद के साथ सभी धर्म के लोगों ने रामपुर बाजार में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी हमले के विरोध में विश्व हिंदू परिषद के साथ सभी धर्म के लोगों ने रामपुर बाजार में किया प्रदर्शन
रामपुर में पहलगाम के आतंकी हमले को लेकर विश्व हिंदू परिषद और अन्य सभी धर्मों के लोगों ने रामपुर बाजार में विरोध प्रदर्शन करके पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। प्रदर्शन में विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि कश्मीर घाटी के पहलगाम में जिस प्रकार पर्यटकों की पहचान पूछकर और आईडी चैक करके गोलियां मारी गईं, यह घोर निंदनीय है। इस अमानवीय घटना पर पूरे देश में आक्रोश है। कश्मीर घाटी में आतंकवादियों के स्लीपर सेल आज भी मौजूद हैं। इसलिए अब इन आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का समय आ गया है। इस दौरान सुबह से लेकर 12:00 बजे तक पूरा रामपुर बाजार बंद रहा। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद रामपुर के कार्यकर्ताओं सहित अन्य सभी धर्मों के लोगों ने पाकिस्तान का पुतला फूंका।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।