{"_id":"6809df563f801ce6fb0f3884","slug":"video-kaca-ka-jama-sa-tarata-rahata-ka-le-tamata-na-afasara-sa-talb-ka-yajana-2025-04-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"कैंची को जाम से तुरंत राहत के लिए टम्टा ने अफसरों से तलब की योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंची को जाम से तुरंत राहत के लिए टम्टा ने अफसरों से तलब की योजना
सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग राज्यमंत्री अजय टम्टा ने कैंची धाम में लगने वाले जाम को गंभीरता से लेते हुए तुरंत राहत के लिए अफसरों से योजना तलब की है। सड़कों से जुड़ी केंद्र और राज्य सरकार की एजेंसियों के अफसरों के साथ बैठक में उन्होंने ये निर्देश दिए। टम्टा ने कहा, जब तक कोई बड़ा प्रोजेक्ट शुरू नहीं होता तब तक छोटे-छोटे समाधान कर कैंची के जाम की समस्या को खत्म करें। दिल्ली-पंतनगर फ्लाइट निरस्त होने के कारण टम्टा बुधवार को निर्धारित कार्यक्रम के तहत यहां नहीं पहुंचे सके। ऐसे में उन्होंने सर्किट हाउस में बुलाए गए अफसरों के साथ वर्चुअली ही बैठक की। कैंची, भवाली व अन्य जगह जाम की समस्या को दूर करने के लिए बुधवार के अंक में अमर उजाला की ओर से सुझाए गए विकल्पों पर फोकस करते हुए मंत्री ने कहा कि हमें तत्काल उपाय करने चाहिए। ताकि पर्यटकों के साथ-साथ कैंची और वहां से होकर रानीखेत, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जाने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े अधिकारियों से कहा कि वे पहले रानीबाग का जाम खत्म करें। उसके बाद भवाली में बन रहे कैंची धाम बाईपास पर फोकस करें। कहा कि भवाली से कैंची के बीच सड़क को जहां चौड़ा करने की संभावना है, वहां उसे चौड़ा किया जाए।उन्होंने सड़क परियोजनाओं में हो रही देरी के लिए अपने ही मंत्रालय के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने हाईकोर्ट के निर्देशों का हवाला देते हुए अधिकारियों से कहा कि उनका फोकस तुरंत समाधान पर हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।