अनपरा थाना क्षेत्र के ककरी झूलन ट्राली के पास गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। शक्तिनगर की ओर जा रही एक कार को तेज रफ्तार ट्रेलर ने ओवरटेक करने के प्रयास में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रेलर कार को कई मीटर तक घसीटते हुए ले गया।
हादसे की पूरी घटना पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कैसे ट्रेलर ने रफ्तार में लापरवाही बरतते हुए कार को पीछे से टक्कर मारी और कई मीटर तक घसीटा। स्थानीय लोगों की मानें तो ट्रेलर ड्राइवर ओवरटेक करने की जल्दबाज़ी में नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह हादसा हुआ। हालांकि, सौभाग्यवश कार सवार परिवार इस घटना में बाल-बाल बच गया। कार के सामने कोई बड़ा वाहन न होने की वजह से बड़ी दुर्घटना टल गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। कुछ देर के लिए मार्ग पर यातायात भी बाधित हो गया। स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया और मामला रफा-दफा किया।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है, लेकिन वायरल वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।