Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
In Sonipat, Brahmins prayed for the peace of the souls of innocent tourists by reciting Shanti Paath
{"_id":"6809db3d75cc78a2120af608","slug":"video-in-sonipat-brahmins-prayed-for-the-peace-of-the-souls-of-innocent-tourists-by-reciting-shanti-paath-2025-04-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में ब्राह्मणों ने शांति पाठ कर की निर्दोष पर्यटकों की आत्मिक शांति की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में ब्राह्मणों ने शांति पाठ कर की निर्दोष पर्यटकों की आत्मिक शांति की कामना
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों के पर्यटकों पर हमला कर उनकी हत्या करने के विरोध व मारे गए निर्दोष लोगों की आत्मा की शांति के लिए ब्राह्मणों से संयुक्त रूप से शांति पाठ किया। हलवाई हट्टा स्थित श्री देवी चिट्टाने वाली माता मंदिर परिसर में मंत्रोच्चारण के साथ शांति पाठ कर निर्दोष पर्यटकों की आत्मा की शांति की भगवान से कामना की गई।
पंडित अमित शौनक ने मां चिट्टाने वाली से प्रार्थना की, कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें। घायल हुए बंधुओं को यथाशीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। उन्होंने आतंकियों के निर्दोष पर्यटकों पर हमले की निंदा करते हुए इसे कायराना, दुर्भाग्यपूर्ण व दुखद बताया। सरकार से आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि हमले ने पूरे देश की आत्मा को झकझोर दिया है। पर्यटकों से धर्म पूछकर हत्या करना कायरता है। पीड़ित परिवारों को न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी को केंद्र सरकार से आशा है कि हर बार की तरह भारतीय सेना दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देगी। शांति पाठ में पंडित अनुज शास्त्री, धीरज, दीपक, आशीष, रोहित, तनिष्क, हर्ष ने मृतकों को श्रद्धांजलि दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।