{"_id":"6809e42d76c17a3cb004aebf","slug":"video-ssp-anurag-arya-on-pakistani-woman-in-bareilly-2025-04-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"बरेली में मायके आई शहनाज को 48 घंटे में वापस जाना होगा पाकिस्तान!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली में मायके आई शहनाज को 48 घंटे में वापस जाना होगा पाकिस्तान!
पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए लोगों के बाद भारत सरकार ने कई कड़े फैसले लिए हैं। इनमें से एक अनाधिकृत रूप से भारत में रह रहे पाकिस्तानियों को उनके देश वापस भेजना भी है। सरकार के फैसले का असर बरेली जिले में भी होगा। एसएसपी अनुराग आर्य के मुताबिक बरेली जिले में 34 पाकिस्तानी नागरिक लॉन्ग वीजा पर रह रहे हैं। समय समय पर इनका सत्यापन भी कराया जाता है। जबकि शहनाज शाहिद नाम की महिला कराची से बरेली शॉर्ट टर्म वीजा पर आई है। सूत्र बताते हैं कि सरकार के फैसले से शहनाज को 48 घंटे के अंदर भारत छोड़ना होगा, वहीं बाकी लोगों के बारे में स्थिति बाद में स्पष्ट होगी। एसएसपी ने कहा कि सरकार से जो दिशा-निर्देश प्राप्त होंगे उसके अनुपालन में कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।