Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Jalore News
›
Jalore: Woman tied to a tree and brutally beaten, case goes viral on social media, 2 accused arrested
{"_id":"66d067a9d2f62fb45609b823","slug":"jalore-a-video-of-a-woman-being-tied-to-a-tree-and-beaten-up-in-a-domestic-dispute-went-viral-on-social-media-the-woman-is-being-brutally-beaten-up-in-the-viral-video-police-arrested-two-people-who-beat-up-the-woman-in-the-case-jalore-news-c-1-1-noi1335-2047555-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalore : घरेलू विवाद में महिला को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा, सोशल मीडिया पर मामला वायरल, 2 आरोपी हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalore : घरेलू विवाद में महिला को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा, सोशल मीडिया पर मामला वायरल, 2 आरोपी हिरासत में
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर Published by: जालौर ब्यूरो Updated Fri, 30 Aug 2024 08:45 AM IST
जिले के बागोड़ा थाना क्षेत्र में घरेलू कहासुनी में विवाहिता को बंधक बनाकर मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें थाना क्षेत्र के नरसाना गांव में एक व्यक्ति महिला को पेड़ के साथ बांधकर हाथों में रस्सी लेकर महिला के साथ बेरहमी से मारपीट कर रहा है। वायरल हो रहा यह वीडियो करीब 10 दिन पुराना बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार घरेलू विवाद के चलते महिला के जेठ ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और परिवार के अन्य लोग इसे तमाशबीन होकर देखते रहे। घटना का वीडियो रक्षाबंधन के दिन का बताया जा रहा है, जिसमें महिला के साथ उसके जेठ द्वारा उसकी पिटाई की जा रही है, इतना ही नहीं बल्कि उसकी आंखों में मिर्ची डालने और मुंह में रुमाल डालकर पीटने की बात भी की जा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस के संज्ञान में आते ही पुलिस ने महिला के जेठ एवं एक अन्य युवक को गिरफ्तार कर लिया है और महिला की रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच में जुटी हुई है।
बागोड़ा थाना प्रभारी हुसैन खान ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि बागोड़ा थाना क्षेत्र के नरसाना गांव में ऐसी घटना हुई है, जिसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तकनीकी सहायता से जानकारी प्राप्त कर आरोपी मंगलाराम पुत्र कलाजी व हीराराम पुत्र तेजाराम भील को गिरफ्तार किया है। पीड़ित महिला द्वारा दी रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर अनुसंधान एवं जांच जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।