{"_id":"67e5388e7ad06e4a300e545f","slug":"objectionable-video-of-jalore-police-constable-goes-viral-sp-suspends-constable-jalore-news-c-1-1-noi1335-2769243-2025-03-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jalore News: कांस्टेबल का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, एसपी ने किया निलंबित, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalore News: कांस्टेबल का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, एसपी ने किया निलंबित, जांच शुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर Published by: जालौर ब्यूरो Updated Thu, 27 Mar 2025 10:39 PM IST
जालौर जिले के सरवाना पुलिस थाने में कार्यरत एक पुलिस कांस्टेबल का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सरवाना पुलिस थाने में तैनात कांस्टेबल हनुमानराम को एक महिला के साथ गाड़ी में आपत्तिजनक स्थिति में देखा जा सकता है। वीडियो सामने आने के बाद जिला पुलिस अधीक्षक ने कांस्टेबल हनुमानराम को निलंबित कर मामले की जांच सांचौर के डीवाईएसपी कांबले शरण गोपीनाथ को सौंप दी है।
जानकारी के अनुसार, जालौर के सरवाना थाने में कार्यरत कांस्टेबल का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जालौर पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद यादव ने वीडियो की जांच कर इसकी सत्यता की पुष्टि की है। इसके बाद कांस्टेबल को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो 3-4 दिन पुराना है, जिसमें हाईवे किनारे खड़ी स्विफ्ट कार में कांस्टेबल अपनी महिला मित्र के साथ आपत्तिजनक हरकत करता नजर आ रहा है। राहगीरों ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जिसके बाद यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस तरह का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे की छवि पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद यादव ने आदेश जारी कर कांस्टेबल हनुमानराम को निलंबित कर दिया। वहीं, मामले की जांच सांचौर के सहायक पुलिस अधीक्षक (DYSP) कांबले शरण गोपीनाथ को सौंपी गई है। वायरल हो रहे आपत्तिजनक वीडियो को लेकर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।