Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ayodhya News
›
VIDEO : कांग्रेस नेता निर्मल खत्री बोले- सरकार के आठ साल का उत्सव गलत, चरम पर भ्रष्टाचार...कालाबाजारी व महंगाई
{"_id":"67e52ab7b7ca4d3b660afb07","slug":"video-kagarasa-nata-naramal-khatara-bl-sarakara-ka-aatha-sal-ka-utasava-galta-carama-para-bharashhatacarakalbjara-va-mahagaii-2025-03-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कांग्रेस नेता निर्मल खत्री बोले- सरकार के आठ साल का उत्सव गलत, चरम पर भ्रष्टाचार...कालाबाजारी व महंगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कांग्रेस नेता निर्मल खत्री बोले- सरकार के आठ साल का उत्सव गलत, चरम पर भ्रष्टाचार...कालाबाजारी व महंगाई
अयोध्या में गुरुवार को कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री ने पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होंने भाजपा द्वारा योगी सरकार के आठ साल पूरे होने पर मनाए जा रहे उत्सव के गलत बताया। कहा कि आठ साल में सरकारी परीक्षाओं के कई पेपर लीक हुए। जब परीक्षा ही नहीं होगी तो भविष्य कैसे सुधरेगा? मनरेगा में 100 करोड़ रुपए बकाया है। डीएपी की कालाबाजारी बंद हो। गन्ने के समर्थन मूल्य में वृद्धि हो। उत्तर प्रदेश में 50 प्रतिशत राज्य सरकार का ऐसा बजट है जो बेकार होने जा रहा है।
सद्भाव की स्थिति पर कहा कि संभल, कुशीनगर में बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के मस्जिद गिरा दी गईं। आगंनबाड़ी को किट वितरित करने पर बोले कि अरब देशों को खुश करने के लिए वितरण कर रहे हैं। सरकार की आंखों के तारे आईएएस अभिषेक प्रकाश कमीशनखोरी में फंस गए हैं।
उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में ऐसा कोई विभाग नहीं है, जहां कमीशनखोरी न हो। सरकार अल्पसंख्यकों पर दबाव बना रही है। कह रही है दबकर और डरकर रहना पड़ेगा। किसी की कब्र की खुदाई कराकर देश को आगे नहीं बढ़ा सकते। औरंगजेब की कब्र को ढूंढने वाले चंगेज खान की कब्र को भी ढूंढ़े।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।