बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Jhalawar News ›   Jhalawar Heavy Rainfall School Surrounded by Water 80 Students Safely Rescued in Joint Operation

झालावाड़ में बारिश का कहर: टापू बना स्कूल, पानी के बीच फंसी 80 छात्रों की सांसें; बच्चों को सुरक्षित निकाला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: झालावाड़ ब्यूरो Updated Mon, 10 Aug 2026 07:46 PM IST
Jhalawar Heavy Rainfall School Surrounded by Water 80 Students Safely Rescued in Joint Operation
झालावाड़ जिले के मनोहरथाना ब्लॉक के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय झीकनी में लगातार हो रही बारिश के चलते नाले का पानी विद्यालय परिसर में घुस गया। नाले में तेज बहाव बढ़ता देख स्कूल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान ग्रामीणों ने स्टाफ के सहयोग से बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। जबकि मनोहरथाना इलाके में पूर्व में पीपलोदी सरकारी स्कूल की छत गिरने से सात स्टूडेंट्स की मौत हो चुकी है और दो दर्जन स्टूडेंट्स घायल हुए थे। इसके बावजूद बारिश के दिनों में अनदेखी भारी पड़ सकती है।

सुबह से शुरू हुई तेज बारिश
जिले में बीती रात से ही यूं तो हल्की बारिश का दौर जारी है, लेकिन आज सुबह जैसे ही तेज बारिश हुई, जिले भर के कई इलाकों में पानी ही पानी हो गया। ऐसे में कई स्कूलों में पानी घुसने से हालात बिगड़ गए। मतलब बच्चों का जीवन संकट में आ गया। ऐसा ही एक मामला मनोहरथाना उपखंड क्षेत्र के सरकारी स्कूल में देखने को मिला। यहां स्कूल में पानी घुसने के बाद करीब 80 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। जबकि इसी क्षेत्र में पीपलोदी स्कूल हादसे के चलते सात बच्चे स्कूल की छत गिरने से अकाल मौत का शिकार हुए थे। लेकिन, बावजूद इसके बच्चों को स्कूल से समय पर नहीं छोड़ने से हालात बिगड़ते नजर आए।

स्कूल के अंदर मौजूद  80 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला
ग्रामीणों के अनुसार, स्कूल के सात अध्यापकों और करीब एक दर्जन ग्रामीणों ने साहस दिखाया और विद्यालय में मौजूद करीब 80 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। अध्यापकों और ग्रामीणों की मदद से सभी बच्चों को सुरक्षित उनके घर पहुंचाया गया। वहीं, नाले के तेज बहाव की चपेट में आने से विद्यालय की करीब 50 फीट लंबी बाउंड्री क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि समय रहते बच्चों को स्कूल से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद विद्यालय और आसपास के क्षेत्र में बारिश के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

ये भी पढ़ें-  'मस्त हाथी की तरह चलता हूं, पीछे कुत्ते भौंकते रहते हैं'; किरोड़ीलाल मीणा ने किसे सुनाई खरी-खरी?

दीवार टूटने पर स्कूल में घुसा पानी
संस्था प्रधान बबलू ने बताया कि पास में स्थित नाले का पानी अचानक आने से यह हालात बने। पिछले छह साल में कभी भी इस नाले का पानी स्कूल तक नहीं आया। स्कूल भवन का निरीक्षण हो चुका है और बिल्डिंग पूरी तरह मजबूत है। कक्षा 1 से 8वीं तक के इस स्कूल में 103 बच्चों का नामांकन है। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र मेहरा ने बताया कि स्कूल के पीछे पहाड़ी पर पानी को रोकने के लिए ग्रामीणों ने ही एक दीवार बना रखी है। उसके टूटने से ही स्कूल के अंदर पानी आया था, लेकिन समय रहते बच्चों को निकाल लिया गया और कुछ देर बाद पानी भी कम हो गया था।

एक साल पहले हो चुका है पीपलोदी हादसा
बता दें कि झालावाड़ जिले के मनोहरथाना इलाके में पीपलोदी के सरकारी स्कूल की छत बारिश के दौरान गिरने से करीब एक साल पहले सात बच्चों की नीचे दबने से मौत हो गई थी। ऐसे में बारिश के दौरान हुए इस हादसे से अन्य स्कूल भी कोई सबक नहीं ले रहे हैं।

झालावाड़ जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में हालात बिगड़ गए हैं। बकानी सहित कई कस्बों और गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित हुआ है। जेल रोड समेत निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। कालीसिंध बांध का जलस्तर बढ़ने पर 12 गेट खोलकर 1,90,663 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। बकानी में मुख्य बाजार और तहसील कार्यालय जलमग्न हो गए। नेवखेड़ी में पानी के तेज बहाव में कई मवेशी बह गए, जिनमें एक भैंस की मौत हो गई। प्रशासन ने लोगों से जलभराव और तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Sawan Somwar: लडभड़ोल के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, चौथे सोमवार पर हजारों श्रद्धालुओं ने किए भोलेनाथ के दर्शन

10 Aug 2026

DDU Gorakhpur: 45वें दीक्षांत में उपेक्षा से नाराज कर्मचारी, कीं कई मांगे

10 Aug 2026

यूपी में उत्तर से दक्षिण की ओर शिफ्ट हुआ मानसून, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

10 Aug 2026

Shamli: पत्नी और बेटे के साथ कांवड़ लेकर लौटे सोनू, परिवार की सुख-शांति की मांगी मन्नत

10 Aug 2026

Shamli: बेटी की मन्नत पूरी होने पर हरिद्वार से कांवड़ लाए बिट्टू, पूरामहादेव में किया जलाभिषेक

10 Aug 2026
विज्ञापन

झज्जर: बादली के चौधरी धीरपाल सिंह राजकीय महाविद्यालय में निकला सांप, छात्रों में मचा हड़कंप

Solan: धर्मपुर के लक्ष्मी नारायण मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, शिवलिंग पर दूध-बेलपत्र चढ़ाकर किया अभिषेक

10 Aug 2026
विज्ञापन

Video: सुल्तानपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जेल भरो आंदोलन, 200 से अधिक किसान गिरफ्तार

10 Aug 2026

Rampur Bushahr: रामपुर में किसानों-मजदूरों का चक्का जाम, लंबित मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे सैकड़ों कार्यकर्ता

10 Aug 2026

Video: बिजली दरों में 10% बढ़ोतरी वापस लेने समेत मांगों को लेकर श्रमिक-किसानों का राजभवन मार्च

10 Aug 2026

Baghpat: कांवड़ियों पर बरसे फूल, मुस्लिम समाज ने दिया भाईचारे और सौहार्द का संदेश

10 Aug 2026

Video: बारिश के बाद मिली राहत पर धूप-उमस ने फेरा पानी, हजरतगंज में गर्मी से बेहाल दिखे लोग

10 Aug 2026

Shamli: माता-पिता की सेहत और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना लेकर कांवड़ लाए शिवभक्त

10 Aug 2026

लखनऊ में मनकामेश्वर मंदिर में विद्युत डिस्प्ले हटाने पर विवाद, शिव भक्तों ने जताया रोष

10 Aug 2026

Road Safety: हमीरपुर में सड़क हादसों के 14 घायलों को मिला डेढ़ लाख तक कैशलेस इलाज, जुलाई में हुए 12 हादसे

भद्रेश्वरनाथ मंदिर में पहुंचने लगे कांवड़िए

10 Aug 2026

औरैया: जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने की श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा

10 Aug 2026

फरीदाबाद: बीके अस्पताल में उम्र जांच प्रमाण पत्र के लिए खिलाड़ियों की भीड़

10 Aug 2026

पूर्वी दिल्ली में अनोखी शिवभक्ति: स्कूटी पर परिवार संग निकला शिव भक्त, केदारनाथ शिवलिंग और नंदी किए विराजमान

10 Aug 2026

दिल्ली: सल्यूट तिरंगा क्रिकेट लीग की वेबसाइट लॉन्च, चेतन शर्मा रहे मौजूद

10 Aug 2026

कांवड़ यात्रा के अंतिम दौर में दिल्ली-मेरठ मार्ग पर उमड़ा डाक कांवड़ का रेला

10 Aug 2026

Video: किसानों की मांगों को लेकर डीएम कार्यालय पर भाकियू अंबावता का धरना

10 Aug 2026

Meerut: शिवभक्तों की सेवा के लिए नगर पंचायत ने लगाया शिविर, चेयरपर्सन सुधा खटीक ने किया उद्घाटन

10 Aug 2026

Meerut: हरिद्वार से साइकिल पर गंगाजल लेकर हस्तिनापुर पहुंचे सपा कार्यकर्ता, अतुल प्रधान को बताया प्रेरणास्रोत

10 Aug 2026

Meerut: सावन के दूसरे सोमवार को पांडेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ी आस्था, कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक

10 Aug 2026

Shamli: बेटी के स्वस्थ होने की मन्नत लेकर गौमुख से 580 किमी कांवड़ यात्रा पर निकले गुरदीप

10 Aug 2026

Muzaffarnagar: तेज बारिश से कांवड़ मार्ग पर डेढ़ फीट पानी, शिव चौक से गुजरना हुआ मुश्किल

10 Aug 2026

Shamli: 30 साल से कांवड़ियों की सेवा, शिवभक्ति के साथ भाईचारे का दे रहे संदेश

10 Aug 2026

Shamli: शरीर पर टहनियां, चेहरे पर भूत का मुखौटा,अनोखे रूप में कांवड़ लेकर निकली मंगलौरा की टोली

10 Aug 2026

Mandi News: जरूरतमंदों के लिए महादान का मौका, 14-15 अगस्त को यहां लगेंगे रक्तदान शिविर

10 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed