{"_id":"67da9b8ff4db397809066f8e","slug":"district-polices-domination-campaign-khaki-attacks-criminals-203-criminals-arrested-karauli-news-c-1-1-noi1387-2740553-2025-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Karauli News: जिला पुलिस का डॉमिनेशन अभियान, खाकी का अपराधियों पर प्रहार, 203 लोगों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karauli News: जिला पुलिस का डॉमिनेशन अभियान, खाकी का अपराधियों पर प्रहार, 203 लोगों को किया गिरफ्तार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: करौली ब्यूरो Updated Wed, 19 Mar 2025 06:13 PM IST
Link Copied
करौली जिला पुलिस ने एरिया डोमिनेशन विशेष अभियान के तहत ताबड़तोड़ कार्रवाई कर 203 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिले के 402 पुलिसकर्मियों की 97 टीमों ने 400 संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी। पुलिस ने अभियान के तहत 203 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।
पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि भरतपुर आईजी राहुल प्रकाश के निर्देशन में जिले में दो दिवसीय एरिया डॉमिनेशन अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जिले के 402 पुलिस कर्मियों की 97 टीमों ने जिले भर में सर्च अभियान चलाकर 400 संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 203 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियान के दौरान 31 गिरफ्तारी वारंटी, 31 स्थाई वारंटी, दो जघन्य मामलों में वांछित अपराधी, आठ सामान्य अपराधों में वांछित, आबकारी अधिनियम के तहत एक वांछित अपराधी, 24 अवैध शराब के तहत दर्ज नवीन मुकदमे में, 77 अपराधियों को विभिन्न मामलों तथा शांति भंग, चालानशुदा अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
अभियान के तहत हिंडौन सिटी कोतवाली थाना पुलिस की टीमों ने 29 अपराधियों को एवं सदर हिंडौन थाना पुलिस ने 20 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। सदर हिंडौन थाना अधिकारी देवेंद्र शर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों ने एनडीपीएस एक्ट के तहत लांगरा थाने पर दर्ज मामले में वांछित स्मैक तस्कर लाखन मीणा को गिरफ्तार किया है।
इसी तरह अलग-अलग थानों ने अवैध शराब के विरुद्ध 25 मामले दर्ज कर 1946 अवैध देशी शराब के पब्बे और 120 बीयर की बोतलों को जब्त करते हुए 24 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। अभियान के दौरान सपोटरा थाना पुलिस ने अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही पांच टन अवैध बजरी को जब्त किया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।