सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Amayra Suicide Case: Father's demand from Rajasthan government after CBSE action against Neerja Modi School

Amayra Suicide Case: नीरजा मोदी स्कूल पर CBSE कार्रवाई के बाद पिता की मांग, अब राजस्थान सरकार भी उठाए सख्त कदम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Wed, 31 Dec 2025 09:45 PM IST
Amayra Suicide Case: Father's demand from Rajasthan government after CBSE action against Neerja Modi School
जयपुर के नीरजा मोदी स्कूल की छात्रा अमायरा के आत्महत्या मामले में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बड़ा निर्णय लेते हुए स्कूल की मान्यता रद्द कर दी है। सीबीएसई के आदेश के अनुसार यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है, हालांकि 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। इस कार्रवाई के बाद मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है।
 
पिता ने जताई संतुष्टि, लेकिन देरी पर सवाल
अमायरा के पिता ने सीबीएसई के फैसले पर संतोष जताया है, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि इस निर्णय में दो माह से अधिक का समय लग गया। उनका कहना है कि सीबीएसई ने अपना दायित्व निभाया है, लेकिन अब राज्य सरकार और शिक्षा विभाग को भी स्कूल के खिलाफ सख्त कदम उठाने चाहिए, ताकि भविष्य में अन्य लापरवाह स्कूलों पर अंकुश लगाया जा सके।
 
सीबीएसई जांच में लापरवाही स्वीकार
अमायरा के पिता के अनुसार, सीबीएसई की जांच टीम ने स्कूल का निरीक्षण किया था और माना कि स्कूल प्रशासन ने गंभीर लापरवाही बरती। उनका कहना है कि यदि स्कूल प्रशासन सतर्क रहता तो अमायरा को बचाया जा सकता था। स्कूल में बच्चों की सुरक्षा के लिए कोई प्रभावी व्यवस्था नहीं थी, जो इस घटना का बड़ा कारण बनी।
 
राज्य सरकार से मान्यता रद्द करने की मांग
पिता ने मांग की है कि राजस्थान सरकार को भी स्कूल की मान्यता पूरी तरह रद्द करनी चाहिए और वहां पढ़ रहे बच्चों को अन्य सुरक्षित स्कूलों में स्थानांतरित किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि कक्षा 1 से 8 तक की शिक्षा की जिम्मेदारी राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र में आती है, ऐसे में सरकार को तत्काल निर्णय लेना चाहिए।
 
शिक्षकों पर कार्रवाई की मांग
अमायरा के पिता ने स्कूल की शिक्षिकाओं पुनीता शर्मा, रचना और इंदु दुबे के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करने की मांग की है। उनका आरोप है कि यदि क्लास टीचर समय रहते हस्तक्षेप करतीं तो इस घटना को रोका जा सकता था। उन्होंने सवाल उठाया कि ग्राउंड फ्लोर से चौथी मंजिल तक पहुंचने के दौरान बच्ची को किसी ने क्यों नहीं रोका।

यह भी पढ़ें- Jaipur News: अमायरा मामले में नीरजा मोदी स्कूल की मान्यता रद्द , 10वीं व 12वीं के छात्र दे सकेंगे बोर्ड एक्जाम
 
राज्य सरकार और शिक्षा विभाग पर उठे सवाल
पिता ने कहा कि सीबीएसई की कार्रवाई के बावजूद राज्य सरकार और शिक्षा विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। स्कूल को जारी किए गए नोटिस का क्या जवाब आया, इसकी भी कोई जानकारी नहीं दी गई। नवंबर में गठित जांच समिति की रिपोर्ट को भी उन्होंने औपचारिकता बताया।
 
पूरा मामला क्या है?
जयपुर के नीरजा मोदी स्कूल में पढ़ने वाली 9 वर्षीय छात्रा अमायरा, जो कक्षा चौथी की छात्रा थी, ने स्कूल की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। जांच में सामने आया कि वह आपत्तिजनक शब्दों और मानसिक दबाव से परेशान थी। इस घटना के बाद स्कूल प्रशासन की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हुए और करीब दो माह बाद सीबीएसई ने स्कूल के खिलाफ यह कड़ा कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Kangra: भरमाड़ भगवाल में पुरुष मैराथन दौड़ का आयोजन

31 Dec 2025

Sirmour: कालाअंब-त्रिलोकपुर सड़क पर रामपुर जोहड़ों क्षेत्र में शुरू हुआ सुधार कार्य

31 Dec 2025

Dehradun: राज्य आंदोलनकारियों ने शहीद स्मारक पर किया बुद्धि शुद्धि यज्ञ

31 Dec 2025

नारनौल: 6 माह बाद 40 मीटर टूटी सड़क की ली सुध, नप ने किया पैच वर्क का काम शुरू

माइनर का बंधा टूटा, किसानों के खेत में पहुंचा पानी

31 Dec 2025
विज्ञापन

कानपुर: दिल्ली-बेंगलुरु की फ्लाइट्स निरस्त, मुंबई-हैदराबाद ने भरी उड़ान

31 Dec 2025

VIDEO: थर्टी-फर्स्ट पर खिलाड़ियों ने लिया, नशे से दूर रहने का संकल्प

31 Dec 2025
विज्ञापन

कानपुर में बीहूपुर का महिला सुलभ शौचालय ताला में जकड़ा

31 Dec 2025

अंबेडकरनगर में लापता किशोर के परिजनों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय

31 Dec 2025

अंबाला: मंत्री अनिल विज ने वर्कस्लिप घोटाले को लेकर दिया बयान

31 Dec 2025

Solan: प्राइम रोज पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता संपन्न

31 Dec 2025

9 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को नागरिक अस्पताल लेकर पहुंची पुलिस

31 Dec 2025

अंतःकरण की आवाज सुनें, कभी गलत नहीं होगा : रमाशंकर

31 Dec 2025

Hamirpur: अशोक पुरोहित बोले- परिवहन पेंशनरों के साथ सरकार कर रही सौतेला व्यवहार

अमर उजाला संवाद में अधिवक्ताओं ने रखी अपनी बात, शहर की ज्वलंत समस्याओं पर की चर्चा

31 Dec 2025

Mandi: मंडी में स्थित बाबा भूतनाथ मंदिर में बुधवार को होंगे घृत रूपी मक्खन में भोले बाबा के दर्शन

31 Dec 2025

Rampur Bushahr: महिला एवं बाल विकास परियोजना रामपुर में पोषण भी, पढ़ाई भी अभियान के अंतर्गत तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर समापन

31 Dec 2025

Video: उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम् का स्थापना दिवस समारोह, विवि के संस्कृत विभाग के विभागा अध्यक्ष ने कही ये बात

31 Dec 2025

VIDEO: नववर्ष को लेकर एटा में अलर्ट...एएसपी पैदल गश्त पर निकले, ये निर्देश दिए

31 Dec 2025

Video: पुलिस मुख्यालय सिग्नेचर बिल्डिंग में पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण की प्रेसवार्ता, बोले- इस साल 48 अपराधी मुठभेड़ में मारे गए

31 Dec 2025

Lakhimpur Kheri: सप्त शक्ति कार्यक्रम में लिया स्वदेशी अपनाने का संकल्प, महिलाओं ने की सहभागिता

31 Dec 2025

सीतापुर में पिता-पुत्र की हत्या के बाद परिवार ने छोड़ा गांव

31 Dec 2025

धुंध के कारण अमृतसर रेलवे स्टेशन से कई ट्रेन लेट, यात्री परेशान

31 Dec 2025

प्रशासन और जनता ने मिलकर बदली तांदुला नदी की तस्वीर

31 Dec 2025

VIDEO: आखिर कहां से आई ये कार...दो साल बाद किसी ने फिर लगा दी इसमें आग, लोग हैरान

31 Dec 2025

VIDEO: मैनपुरी में ठंड का कहर जारी, न्यूनतम तापमान 8 डिग्री पर...नए साल में शीतलहर का अलर्ट

31 Dec 2025

VIDEO: नववर्ष से पहले ट्रांस यमुना पुलिस ने बढ़ाई सख्ती, 25 युवकों पर कार्रवाई

31 Dec 2025

VIDEO: कोरोना काल के 'महा योद्धा' पंचायत कर्मी को सेवानिवृत्ति होने पर दी गई विदाई

31 Dec 2025

Jodhpur: जोधपुर पुलिस ने New Year 2026 के लिए की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, अधिकारी क्या बोले?

31 Dec 2025

Kotputli-Behror News: बेखौफ चोरों का कहर, देवशन-बाबरिया में सात दुकानों के शटर तोड़कर लाखों की चोरी

31 Dec 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed