सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota Bundi green field airport to be built at cost of Rs 1507 crore to be inaugurated on March 7

Kota: 1507 करोड़ की लागत से बनेगा कोटा-बूंदी ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट, सात मार्च को होगा शिलान्यास

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Fri, 06 Mar 2026 05:37 PM IST
Kota Bundi green field airport to be built at cost of Rs 1507 crore to be inaugurated on March 7
हाड़ौती संभाग के लिए महत्वपूर्ण कोटा-बूंदी ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट का शिलान्यास 7 मार्च को होने जा रहा है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयासों से इस ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट का निर्माण होने जा रहा है। इस दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू भी मौजूद रहेंगे।

शंभूपुरा में होगा कार्यक्रम का आयोजन
कार्यक्रम का आयोजन शंभूपुरा स्थित न्यू ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट स्थल पर होगा। साथ ही संभाग के लिए महत्वाकांक्षी नौनेरा वृहद पेयजल परियोजना तथा परवन-अकावद वृहद पेयजल परियोजना के लिए भूमि पूजन भी किया जाएगा।

1507 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा
कोटा-बूंदी ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट का निर्माण 1507 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के तहत 1000 यात्रियों की क्षमता होगी। इसमें 20,000 वर्गमीटर क्षेत्रफल वाला टर्मिनल बनाया जाएगा। साथ ही 3200 मीटर लंबा और 45 मीटर चौड़ा रनवे तैयार होगा। इसके अलावा ए-321 श्रेणी के विमानों की पार्किंग के लिए 7 एप्रन बे भी बनाए जाएंगे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का कहना है कि कोटा-बूंदी क्षेत्र सड़क और रेल कनेक्टिविटी से पहले ही जुड़ चुका है। आने वाले समय में एयर कनेक्टिविटी से जुड़ने के बाद क्षेत्र का बेहतर विकास हो सकेगा।

इन परियोजनाओं का भी होगा शिलान्यास
इसके साथ ही जल जीवन मिशन के अंतर्गत 1661.14 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली नौनेरा वृहद पेयजल परियोजना से कोटा एवं बूंदी जिलों के 749 गांवों और 6 कस्बों (कोटा जिले के 384 ग्राम और 3 कस्बे तथा बूंदी जिले के 365 ग्राम और 3 कस्बे) के 1 लाख 13 हजार 287 परिवारों को ‘हर घर जल’ योजना के तहत पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। वर्तमान में नौनेरा वृहद पेयजल परियोजना को 4 कार्यकारी पैकेजों में विभाजित किया गया है।

दो पैकेज के तहत होगा काम
प्रथम पैकेज के तहत 207.38 करोड़ रुपये का कार्यादेश 4 दिसंबर 2025 को जारी किया गया। इस पैकेज के अंतर्गत लोकसभा क्षेत्र कोटा-बूंदी तथा कोटा जिले के विधानसभा क्षेत्र लाडपुरा, पीपल्दा, सांगोद और बूंदी जिले के विधानसभा क्षेत्र केशोरायपाटन व बूंदी के 749 ग्राम और 6 कस्बों को पेयजल से लाभान्वित किया जाएगा। इस पैकेज के अंतर्गत इंटेक वेल, रॉ-वॉटर राइजिंग मेन, तीन डब्ल्यूटीपी और तीन सीडब्ल्यूआर के निर्माण कार्य प्रस्तावित हैं।

ये भी पढ़ें: राजस्थान विधानसभा में गूंजा दरी पट्टियों की खरीद का मुद्दा, मंत्री ने बीईओ को निलंबित करने के दिए आदेश

द्वितीय पैकेज के तहत 200.52 करोड़ रुपये का कार्यादेश 4 दिसंबर 2025 को जारी किया गया। इस पैकेज के अंतर्गत लोकसभा क्षेत्र कोटा-बूंदी तथा विधानसभा क्षेत्र पीपल्दा के 165 गांवों (ब्लॉक इटावा के 165 गांव) और 1 कस्बे को लाभान्वित किया जाएगा। इस पैकेज के तहत 4 मध्यवर्ती पंप हाउस, 287.05 किलोमीटर क्लियर वॉटर राइजिंग मेन पाइपलाइन, 279.25 किलोमीटर क्लस्टर डिस्ट्रीब्यूशन मेन लाइन, 456.29 किलोमीटर ग्रामीण वितरण पाइपलाइन, 33 ईएसआर, 26,836 घरेलू जल संबंध और तीन सीडब्ल्यूआर के निर्माण कार्य प्रस्तावित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Solan: बाईपास रोड पर लगी रेलिंग के कारण लोग परेशान

06 Mar 2026

सिर चढ़कर बोला होली का खुमार, खूब उड़े अबीर-गुलाल; VIDEO

06 Mar 2026

भदोही में फंदे पर लटका मिला पीडब्ल्यूडी कर्मचारी, VIDEO

06 Mar 2026

भिवानी में जन औषधि केंद्र के लिए छात्राओं ने निकाली जागरुकता रैली

06 Mar 2026

Bihar: जिले के इस गांव में सीआरपीएफ व ग्रामीणों के विवाद पर समझौता, पुलिस की कार्यशैली पर क्यों उठे सवाल?

06 Mar 2026
विज्ञापन

Solan: चंडीगढ़-बाघा बस हुई खराब, लोग होते रहे परेशान

06 Mar 2026

Kullu: सकारात्मक दृष्टिकोण से होगा समस्याओं का हल

06 Mar 2026
विज्ञापन

Kullu: उपायुक्त से मिला सैंज घाटी का प्रतिनिधिमंडल, की ये मांग

06 Mar 2026

कबड्डी में यूपी को कांस्य, अयोध्या में प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह का स्वागत

06 Mar 2026

मौसम में बदलाव से बाराबंकी जिला अस्पताल में ओपीडी से इमरजेंसी तक उमड़ी भीड़

06 Mar 2026

पत्रकारों से बात कर रहे थे अमन अरोड़ा, कांग्रेसी विधायकों ने लगाए नारे

कानपुर में संघ-भाजपा की बड़ी बैठक, मुख्यमंत्री ने टटोली संगठन की नब्ज

06 Mar 2026

पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की आशंका से बहराइच में पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, लगी लंबी लाइन

06 Mar 2026

रायबरेली में होली खेलने को लेकर दो समुदायों में संघर्ष, कर्फ्यू जैसे हालात; पुलिस बल तैनात

06 Mar 2026

लुधियाना बस स्टैंड में कांट्रेक्ट वर्कर्स ने की गेट रैली

06 Mar 2026

Mandi: मुख्यमंत्री सुक्खू का सुंदरनगर पहुंचने पर जोरदार स्वागत, मेडिकल कॉलेज नेरचौक में आधुनिक 'रोबोटिक सर्जरी' सुविधा का करेंगे शुभारंभ

06 Mar 2026

करनाल में डॉक्टर से मारपीट के विरोध में जिलेभर के सरकारी चिकित्सक हड़ताल पर, इमरजेंसी सेवाएं भी ठप

06 Mar 2026

कानपुर: पनकी में नाले में गिरने से कंपनी मैनेजर की मौत, रात भर गायब रहने के बाद सुबह मिला शव

06 Mar 2026

हरदोई में दरिंदगी: महिला को बांधकर ससुर, देवर और ननदोई ने किया दुष्कर्म; पति पर मूकदर्शक बने रहने का आरोप

06 Mar 2026

करनाल में भारत की जीत पर शहरवासियों में देखने को मिला देशभक्ति का एक अलग ही जुनून

06 Mar 2026

वकीलों से किए वादे पूरे करे आम आदमी सरकार: एडवोकेट रंजीत कुमार

06 Mar 2026

जींद के जुलाना में एटीएम का ताला तोड़ने का प्रयास, सायरन बजते ही भागा युवक

06 Mar 2026

फतेहाबाद में चोरों ने ताऊ देवीलाल मार्केट में दुकान में की चोरी, दूसरे में रहे विफल

06 Mar 2026

रेवाड़ी में तार के सहारे लटकी ट्रैफिक लाइट, हादसे का खतरा

06 Mar 2026

ठंड विदा, गर्मी का हुआ आगमन, सुबह से दोपहर तक 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा तापमान

06 Mar 2026

सोनांचल में हर्षोल्लास से मनाई गई होली, होलियारों ने खूब की मस्ती; VIDEO

06 Mar 2026

बीएसएफ जवान को सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई, VIDEO

06 Mar 2026

पैगापर गांव में पारंपरिक होली का उत्सव, फगुआ गीतों से झूमे ग्रामीण; VIDEO

06 Mar 2026

Shimla: रुल्दुभट्ठा वार्ड की ईदगाह कॉलोनी में चार ढारे जले

06 Mar 2026

कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने प्रताप बाजवा की टिप्पणी के विरोध में विधानसभा परिसर में बजवाया बैंड

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed