सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Kotputli-Behror News ›   history-sheeter Vikram alias Laden gang 17 members arrested 7 vehicles seized including car with MLA sticker

Crime: हिस्ट्रीशीटर विक्रम उर्फ लादेन गैंग के 17 सदस्य गिरफ्तार, MLA स्टिकर लगी कार समेत सात वाहन जब्त

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़ Published by: कोटपुतली ब्यूरो Updated Tue, 25 Nov 2025 09:03 PM IST
history-sheeter Vikram alias Laden gang 17 members arrested 7 vehicles seized including car with MLA sticker
कोटपूतली-बहरोड़ जिले की बहरोड़ सदर थाना पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर विक्रम उर्फ लादेन और उसकी गैंग के सक्रिय अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर 7 वाहन जब्त किए हैं। पुलिस को विक्रम गैंग की गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद यह संयुक्त अभियान चलाया गया।

जानकारी के अनुसार, जयपुर रेंज आईजी, एसपी देवेन्द्र कुमार बिश्नोई के निर्देश पर कोटपूतली एएसपी नाजिम अली खान, नीमराणा एएसपी शालिनी राज और बहरोड़ डीएसपी सचिन शर्मा के नेतृत्व में विशेष ऑपरेशन चलाया गया। बहरोड़ सदर थानाधिकारी दिनेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम पहाड़ी जाने वाले सभी रास्तों पर नाकाबंदी करवाई। इस दौरान विक्रम के घर व संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई, जहां से 12 संदिग्धों को दस्तयाब किया गया।

पुलिस ने मौके से संदिग्ध अवस्था में खड़ी स्कॉर्पियो S11, स्कॉर्पियो N, बोलेरो और आई-20 कार सहित नाकाबंदी तोड़ने का प्रयास कर रहे 3 वाहनों को भी जब्त किया। इनमें से एक स्कॉर्पियो पर राजस्थान विधानसभा एमएलए का अनाधिकृत स्टिकर लगा मिला, जिसे लेकर पुलिस सतर्कता बढ़ा रही है।

यह भी पढ़ें- Kotputli-Behror: सीवरेज कंपनी की लापरवाही से फटी 11 केवी केबल, 18 घंटे से 200 घरों में बिजली गुल; लोग परेशान

गिरफ्तार आरोपियों में वीरसिंह, रोहिताश, सुन्दर लाल, योगेश, सचिन, गणपत, सतीश, अभय, आशीष सिंह, फतेह उर्फ लक्की, जितेन्द्र, बालकृष्ण उर्फ बिल्लू, शेरसिंह, गोलू सिंघल, महेन्द्र, आशुतोष यादव और रणदीप यादव शामिल हैं। इन सभी के मोबाइल की गहन जांच की जा रही है, संदिग्ध गतिविधियां मिलने पर अतिरिक्त कार्रवाई की जाएगी।

एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी गैंगस्टर या उसके गैंग के सदस्यों को सोशल मीडिया पर फॉलो, लाइक या उनकी धमकी भरी पोस्ट शेयर करने वालों पर भी कानूनी कार्रवाई होगी। साथ ही वाहन पर अनधिकृत एमएलए स्टिकर, लाल पट्टी, लाल-नीली बत्ती लगाकर चलने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: इंजीनियर दूल्हे को पागल कहा, जयमाल के बाद बिन फेरे लौटी बारात

25 Nov 2025

राजपुरा में व्यक्ति की हत्या, पत्नी के सामने पति की ले ली जान

25 Nov 2025

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 71वां राष्ट्रीय अधिवेशन, 1500 से अधिक कार्यकर्ता पहुंचेंगे दून

25 Nov 2025

नेशनल टैलेंट हंट प्रोग्राम...कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने की पत्रकारवार्ता

25 Nov 2025

उरई: झांसी-कानपुर हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसा डंपर, केबिन में फंसकर चालक की मौके पर मौत

25 Nov 2025
विज्ञापन

Meerut: हर्ष फायरिंग में मौत, अक्सा के पेट में गोली लगते ही मची चीख-पुकार

25 Nov 2025

फिरोजपुर में चार किलो हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

Meerut: शादी वाले घर में चोरी करते दो युवक रंगेहाथ पकड़े

25 Nov 2025

Muzaffarnagar: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बोले- भाजपा का अभेद्य दुर्ग बनेगा उत्तर प्रदेश

25 Nov 2025

पेड़ों को नहीं काटने देंगे...हरिद्वार में पर्यावरण मित्र संस्था का विरोध प्रदर्शन

25 Nov 2025

अवैध रूप से देहरादून में रह रही दो बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, कोविड के दौरान किया था बार्डर क्रॉस

25 Nov 2025

Exclusive: Anta विधायक Pramod Jain की पत्नी ने SIR का अंता में क्या नुकसान बता दिया? Amar Ujala News

25 Nov 2025

कुरुक्षेत्र: शहीदी समागम में गुरु ग्रंथ साहिब का हुआ प्रकाश, गूंजी गुरबाणी

25 Nov 2025

Chamba: धूमधाम से मनाया पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला होली का सालाना समारोह

25 Nov 2025

Sirmour: एनएसयूआई ने छात्राओं को संगठन की विचारधारा से करवाया अवगत

25 Nov 2025

Una: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ज्वार का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से संपन्न

25 Nov 2025

कानपुर देहात में संदिग्ध हालत में मिला गल्ला व्यापारी का शव

25 Nov 2025

महेंद्रगढ़: ज्योतिसर और कुरुक्षेत्र के लिए चलाई रोडवेज बसें, परेशान यात्रियों ने जताया रोष

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर लखनऊ में निकाला गया यूनिटी मार्च

25 Nov 2025

राष्ट्रीय जंबूरी में एडवेंचर जोन का बच्चों ने लिया अनुभव, फाइटर प्लेन और कार्गो प्लेन के बारे में ली जानकारी

25 Nov 2025

Rampur Bushahr: नए श्रम कानून के खिलाफ बिथल में कामगारों ने किया प्रदर्शन

25 Nov 2025

राष्ट्रीय जंबूरी में भावनगर के स्काउट एंड गाइड ने प्रस्तुत किया लोक नृत्य डांडिया

25 Nov 2025

Vaishali के हरिनाथ मंदिर में गृह मंत्रालय संभालने से पहले पहुंचे Samrat Chaudhary, क्या वादा किया?

25 Nov 2025

लखनऊ में कांग्रेस ने एसआईआर में होने वाली दिक्कत पर रखी अपनी बात

25 Nov 2025

लखनऊ में केंद्रीय संस्कृत विवि में खादी महोत्सव का आयोजन, लोगों ने की खरीदारी

25 Nov 2025

कानपुर: मोती झील में श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस समारोह

25 Nov 2025

VIDEO: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पहुंचे बरसाना, राधारानी के किए दर्शन

25 Nov 2025

Congress का अपने नेताओं पर एक्शन, Dilip Jaiswal ने चुटकी लेते हुए क्या कहा? Amar Ujala News

25 Nov 2025

Meerut: स्मॉग को कम करने के लिए कराया पानी का छिड़काव

25 Nov 2025

Meerut: प्रभु मिलन भवन सेवा केंद्र पर सत्यनारायण कथा

25 Nov 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed