{"_id":"6a81885cc77ba01ed209baef","slug":"governor-haribhau-bagde-unveils-deendayal-statue-honors-democracy-fighters-in-didwana-nagaur-news-c-1-1-noi1346-4615454-2026-08-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: डीडवाना में राज्यपाल बागड़े ने किया दीनदयाल की प्रतिमा का अनावरण; लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: डीडवाना में राज्यपाल बागड़े ने किया दीनदयाल की प्रतिमा का अनावरण; लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: नागौर ब्यूरो Updated Sun, 16 Aug 2026 03:42 PM IST
Link Copied
राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े रविवार को डीडवाना-कुचामन जिले के दौरे पर पहुंचे। राज्यपाल का हेलीकॉप्टर शेखाबासनी स्थित हेलिपैड पर उतरा। यहां से वे जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां जिला कलेक्टर अवधेश मीणा ने उनका स्वागत किया। राज्यपाल के दौरे को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए।
अधिकारियों से योजनाओं और विकास कार्यों का लिया फीडबैक
कलेक्ट्रेट सभागार में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने विभिन्न विभागों की योजनाओं, विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से जिले में चल रहे कार्यों की प्रगति और आमजन को मिल रहे लाभ की जानकारी ली।
NEET चयनित विद्यार्थियों से मिले
इस दौरान राज्यपाल ने नशामुक्त भारत अभियान के पोस्टर पर हस्ताक्षर कर नशे के खिलाफ जनजागरूकता का संदेश दिया। इसके बाद उन्होंने क्षेत्र के NEET में चयनित विद्यार्थियों से मुलाकात की। राज्यपाल ने विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उनका उत्साहवर्धन किया।
दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का किया अनावरण
कलेक्ट्रेट कार्यक्रम के बाद राज्यपाल पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम में समाज कल्याण मंत्री अविनाश गहलोत, राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया, किसान आयोग के अध्यक्ष सी.आर. चौधरी, सांगलिया पीठाधीश्वर ओमदास महाराज सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लोकतंत्र सेनानियों को दुपट्टा और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित
प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया। उन्होंने लोकतंत्र सेनानियों को दुपट्टा और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। सम्मान समारोह के दौरान उनके संघर्ष और योगदान को याद किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी, जिला संघ चालक रामावतार सर्राफ, भाजपा नेता जितेंद्र सिंह जोधा सहित कई भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
पौधारोपण कार्यक्रम में भी हुए शामिल
प्रतिमा अनावरण और सम्मान समारोह के बाद राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े खेल स्टेडियम में पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए। राज्यपाल के दौरे के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधि और भाजपा संगठन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।