{"_id":"6991586fa5112f27c304721c","slug":"delhi-chief-minister-rekha-gupta-visited-shrinathji-and-was-overwhelmed-by-the-darshan-rajsamand-news-c-1-1-noi1405-3953864-2026-02-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rajsamand News: श्रीनाथजी के दर पर नतमस्तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, बोलीं- दर्शन से मिला सुकून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajsamand News: श्रीनाथजी के दर पर नतमस्तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, बोलीं- दर्शन से मिला सुकून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद Published by: राजसमंद ब्यूरो Updated Sun, 15 Feb 2026 11:48 AM IST
Link Copied
उदयपुर में मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ निजी कार्यक्रम में शामिल होने आई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार सुबह नाथद्वारा पहुंचीं और प्रभु श्रीनाथजी की श्रृंगार झांकी के दर्शन किए। दर्शन के बाद अधिकारी सुधाकर उपाध्याय ने मंदिर परंपरा के अनुसार उपरना और रजाई ओढ़ाकर तथा श्रीनाथजी का प्रसाद भेंट कर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, शिक्षा मंत्री आशीष सुद, समाज कल्याण मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह और विधायक नवीन शर्मा का सम्मान किया।
मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी किए दर्शन
इस दौरान भारत सरकार में संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी सपरिवार श्रीनाथजी के दर्शन किए। उनका भी मंदिर परंपरा के अनुसार सम्मान किया गया। मौके पर सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य, तिलकायत सचिव लीलाधर पुरोहित, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र पांडेय, जिला कलेक्टर अरुण कुमार, पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता सहित अन्य अधिकारी और सेवादार उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आज श्रीनाथजी के दर्शन कर मैं अपने आप को सौभाग्यशाली महसूस कर रही हूं। दर्शन कर बहुत शांति का अनुभव हुआ। उन्होंने कहा कि राजस्थान त्याग और बलिदान की भूमि है और दिल्ली में जो राजस्थान के परिवार रहते हैं, मैं सदैव उनके साथ जुड़कर काम करूंगी, यह विश्वास दिलाती हूं। दर्शन के बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से फिर से उदयपुर के लिए रवाना हो गईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।