Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Sikar News Uncontrolled pickup overturned near Kanwarpura bus stand 22 workers injured
{"_id":"67f1156a07575da2e808835f","slug":"22-people-injured-as-pickup-vehicle-overturns-near-kanwarpura-in-sikar-sikar-news-c-1-1-noi1348-2801597-2025-04-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sikar News: कंवरपुरा बस स्टैंड के पास अनियंत्रित पिकअप पलटी, 22 मजदूर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sikar News: कंवरपुरा बस स्टैंड के पास अनियंत्रित पिकअप पलटी, 22 मजदूर घायल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: सीकर ब्यूरो Updated Sat, 05 Apr 2025 05:41 PM IST
Link Copied
सीकर जिले में कंवरपुरा बस स्टैंड के पास शनिवार सुबह एक नियंत्रित पिकअप पलट जाने से बड़ा सड़क हादसा हो गया। इसमें 22 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। ये सभी मजदूर एक शादी समारोह में कैटरिंग का काम करने के लिए नागौर जा रहे थे। हादसा सुबह लगभग 10 बजे के आसपास हुआ, जब मजदूरों से भरी एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद कंवरपुरा बस स्टैंड पर भी अपराध अफरा-तफरी का माहौल हो गया और लोगों ने पुलिस के साथ एंबुलेंस को भी हादसे की जानकारी दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिकअप गाड़ी मजदूरों से भरी हुई थी। पिकअप गाड़ी में सवार सभी मजदूर शादी में भोजन तैयार करने और परोसने का कार्य करने के लिए नागौर की ओर जा रहे थे। तभी रास्ते में कंवरपुरा बस स्टैंड के पास अचानक वाहन चालक पिकअप पर से अपना नियंत्रण खो बैठा और पिकअप का संतुलन बिगड़ गया और जिस कारण से पिकअप गाड़ी पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गाड़ी तेज रफ्तार में थी और अचानक चालक का नियंत्रण खो गया, जिससे वाहन पलट गया।
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर सहायता पहुंचाई और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सीकर के कल्याण अस्पताल में लाया गया। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि घायलों में से एक मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, चिकित्सकों ने हादसे में घायल हुए 21 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी।
पुलिस भी हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि गाड़ी में क्षमता से अधिक लोग सवार थे और तेज गति से चलने के कारण वाहन पलट गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।