सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Churu Police Successfully Recover 7-Year-Old Abducted Girl

Churu News: चूरू पुलिस ने अपहरण की गई सात वर्षीय बालिका को सकुशल किया बरामद, आरोपी हुआ गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू Published by: सीकर ब्यूरो Updated Thu, 17 Apr 2025 08:36 PM IST
Churu Police Successfully Recover 7-Year-Old Abducted Girl
राजस्थान के चूरू जिले के सुजानगढ़ सदर थाना क्षेत्र के गांव गेडाप से अगवा की गई सात वर्षीय मासूम बच्ची को पुलिस ने मात्र 12 घंटे में नागौर जिले से सकुशल बरामद कर एक बड़ी राहत पहुंचाई है। चूरू पुलिस अधीक्षक जय यादव के नेतृत्व में की गई इस त्वरित कार्रवाई ने न सिर्फ परिजनों को राहत दी, बल्कि आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास भी बढ़ाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी जोगलसर निवासी मालाराम नायक (32) पुत्र नारायणराम नायक ने गेडाप गांव से बच्ची का अपहरण कर लिया। इससे पहले आरोपी ने सुजानगढ़ शहर से एक बाइक और मोबाइल चोरी किया था, ताकि वह अपने मंसूबों को अंजाम दे सके। आरोपी बच्ची को पूरी रात बाइक पर लेकर विभिन्न गांवों में घुमाता रहा और करीब 500 किलोमीटर तक सफर करता रहा।

पढ़ें: प्रेम प्रसंग में बाधा बन रही थी पत्नी...पति ने कर दी हत्या, फिर फोन कर प्रेमिका को बोला 'काम हो गया'

जैसे ही परिजनों ने बच्ची की गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी, सदर थाना प्रभारी पुष्पेंद्र झाझड़िया के नेतृत्व में दो विशेष टीमों का गठन किया गया। टीमों ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल ट्रेसिंग के आधार पर तेजी से कार्रवाई की और आखिरकार नागौर जिले की जायल तहसील के डोडू माजरा गांव से आरोपी को दबोच लिया गया।

मात्र 12 घंटे में बच्ची सकुशल बरामद
चूरू एसपी जय यादव ने बताया कि पूरी कार्रवाई मात्र 12 घंटे के भीतर पूरी की गई। पुलिस टीमों की तत्परता के चलते बच्ची को आरोपी के चंगुल से सुरक्षित निकाला गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पूछताछ में खुली चोरी की कहानी
पुलिस पूछताछ में मालाराम ने स्वीकार किया कि उसने पहले सुजानगढ़ शहर से बाइक और मोबाइल चोरी की, फिर उसी बाइक पर बच्ची को बैठाकर सुजानगढ़ के कई गांवों में भटकता रहा ताकि पुलिस से बचा जा सके।

पुलिस टीम की रही सराहनीय भूमिका
इस घटना में पुलिस द्वारा दिखाई गई सक्रियता, तकनीकी साक्ष्य का उपयोग और सूझबूझ भरा रवैया पुलिस की कार्यकुशलता का प्रमाण है। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में सदर थाना सीआई पुष्पेंद्र झाझड़िया के साथ एसआई गोपाल सिंह, एसएसआई तनसुखराम नैण, कांस्टेबल यशपाल, बिड़दाराम, मुकेश, मेघाराम, जयराम, निर्मल, सुरेंद्र कुमार, नरेश कुमार और दौलाराम की विशेष भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक जय यादव ने इन सभी पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

लखीमपुर खीरी में महिला डॉक्टर से 50 लाख रुपये रंगदारी मांगने के दो आरोपी गिरफ्तार

17 Apr 2025

मिर्जापुर में स्कूल चलो अभियान की रैली

17 Apr 2025

कानपुर के हैलट अस्पताल में महिलाओं को बांटे गए पोषण पैकेट

17 Apr 2025

कानपुर में एक ही समुदाय के दो पक्षों में मारपीट, कई घायल…अस्पताल में भर्ती, आरोपी की तलाश

17 Apr 2025

दिल्ली में 'मीडिया एक्स' कार्यक्रम के आखिरी दिन नुक्कड़ नाटक में छात्रों ने दी प्रस्तुति

17 Apr 2025
विज्ञापन

गाजियाबाद में ओपीडी में इलाज के लिए लाइन में लगे मरीजों में कहासुनी

17 Apr 2025

Jodhpur: श्मशान भूमि की मांग को लेकर कफन लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे सांसी समाज के युवक, कहा- जिंदा रहते भले...

17 Apr 2025
विज्ञापन

अनुराग ठाकुर बोले- अखबार में चंदे के बहाने नेहरू-गांधी परिवार पर लुटाए जा रहे प्रदेश के करोड़ों रुपये

17 Apr 2025

केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, नारेबाजी कर पुतला फूंका

17 Apr 2025

फिरोजपुर में 95 जगह हो रहा योग

17 Apr 2025

मोगा में ड्रोन से की गई नशा तस्करों के घरों की जांच

17 Apr 2025

गेहूं खरीद पर मांगी रिश्वत...व्यापारियों ने दिया धरना, टूंडला-एटा रोड पर लगाया जाम

17 Apr 2025

सोनभद्र में दो किशोर ट्रेन से कटे, एक की मौत

17 Apr 2025

विस्थापन की मांग पर धरने पर बैठे 12 गांवों के आपदा प्रभावित

17 Apr 2025

Bilaspur: धर्मशाला-शिमला हाईवे की एक लेन पत्थर और झाड़ियां रख कर फिर की बाधित

17 Apr 2025

नेशनल हैराल्ड घोटाला को लेकर फतेहाबाद में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंका, किया प्रदर्शन

17 Apr 2025

करनाल में मंडियों में तोला जा रहा ज्यादा गेहूं, भाकियू ने उठाई आवाज

17 Apr 2025

Khargone News: फर्नीचर व्यवसायी के अपहरण की कोशिश में दो गिरफ्तार, सिर पर कट्टा अड़ा कर की वारदात

17 Apr 2025

नेशनल हेराल्ड मामले में हरियाणा कांग्रेस ने चंडीगढ़ में किया प्रदर्शन

कपूरथला में बिजली गिरने से तूड़ी के पांच ढेर को लगी आग

17 Apr 2025

लखीमपुर खीरी में आंधी के साथ हुई बारिश, गेहूं की फसल को नुकसान

17 Apr 2025

उपायुक्त कार्यालय मंडी फिर करवाया गया खाली, बम फटने की मिली थी धमकी

17 Apr 2025

लखीमपुर खीरी में आंधी-बारिश से गिरा गरीब का आशियाना, बाल-बाल बचा परिवार

17 Apr 2025

Alwar News: नायब तहसीलदार पर फायरिंग करने वाले तीन आरोपी हिरासत में, बाकियों की तलाश जारी

17 Apr 2025

कानपुर में दो साल का मासूम नहर में डूबा, बचाने कूदी मां को लोगों ने बचाया, गोताखोर तलाशने में जुटे

17 Apr 2025

फिरोजपुर रेल डिवीजन में विश्व विरासत दिवस 2025 का आयोजन

17 Apr 2025

नौ दिन बाद होने वाले दामाद के साथ लौटी सास ने बताया क्यों और कहां गई, जेवर-रुपये ले गई या नहीं

17 Apr 2025

Hamirpur: राष्ट्रीय राजमार्ग 103 पर भोटा में अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा सीमेंट से लोड ट्रक

Guna News: सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत,11 घायल,अस्पताल में इलाज जारी

17 Apr 2025

Chamba: नगर परिषद और पुलिस प्रशासन ने बाजार में फैले अतिक्रमण को हटाया

17 Apr 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed