Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Udaipur News: Satyarth Prakash Centenary Event, Speakers Urge Vigilance Against Extremist Ideologies
{"_id":"699d590cbe05eead0801e62c","slug":"vinod-bansals-address-at-the-satyarth-prakash-centenary-celebrations-in-udaipur-pleads-to-be-cautious-of-radical-elements-udaipur-news-c-1-1-noi1460-3986352-2026-02-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Udaipur: सत्यार्थ प्रकाश शताब्दी वर्ष समारोह, वक्ताओं ने किया कट्टरपंथी विचारधारा से सावधान रहने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur: सत्यार्थ प्रकाश शताब्दी वर्ष समारोह, वक्ताओं ने किया कट्टरपंथी विचारधारा से सावधान रहने का आह्वान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Tue, 24 Feb 2026 03:47 PM IST
Link Copied
मेवाड़ की पावन नगरी उदयपुर में सत्यार्थ प्रकाश शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में गुलाब बाग स्थित हाथी वाला पार्क में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने समाज को कट्टरपंथी विचारधाराओं से सावधान रहने का आह्वान किया।
गुलाब बाग स्थित नवलखा महल में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए विनोद बंसल ने स्वामी श्रद्धानंद के जीवन और बलिदान का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 1926 में स्वामी श्रद्धानंद की हत्या करने वाली उग्र मानसिकता से समाज को आज भी सतर्क रहने की आवश्यकता है। उनके अनुसार स्वामी श्रद्धानंद का जीवन राष्ट्र, धर्म और समाज सेवा के प्रति समर्पण का प्रेरक उदाहरण है।
उन्होंने कहा कि स्वामी श्रद्धानंद सामाजिक समरसता, स्वराज, स्वधर्म, स्वभाषा, नारी सशक्तिकरण, गुरुकुलीय शिक्षा प्रणाली और वैदिक ज्ञान-विज्ञान के प्रबल समर्थक थे। वे धर्मांतरण, विदेशी दासता और कुसंस्कृति के विरोधी रहे। उनके महाप्रयाण के सौ वर्ष बाद भी उनके विचार समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सीकर के पूर्व सांसद एवं आर्य संन्यासी स्वामी सुमेधानंद सरस्वती ने की। इस अवसर पर दर्शनाचार्य विमलेश आर्या, श्रीमद् दयानंद सत्यार्थ प्रकाश न्यास के अध्यक्ष अशोक आर्य, स्वामी देवव्रत सरस्वती, आचार्य आर्य नरेश, आचार्या सूर्या चतुर्वेदा, प्रकाश आर्य और जितेंद्र भाटिया सहित अनेक विद्वान और संत उपस्थित रहे। वक्ताओं ने स्वामी श्रद्धानंद के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र और संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया तथा उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।