{"_id":"69bd4aee8e75be3e9a08b257","slug":"video-angered-by-remarks-directed-at-the-bjp-the-opposition-raised-slogans-and-staged-a-walkout-2026-03-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"भाजपा पर टिप्पणी से नाराज विपक्ष ने नारेबाजी कर किया वाकआउट, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा पर टिप्पणी से नाराज विपक्ष ने नारेबाजी कर किया वाकआउट, जानें पूरा मामला
शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 06:56 PM IST
Link Copied
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विधानसभा के बजट सत्र में शुक्रवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर लाए धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का विस्तृत जवाब दिया। वहीं इस दाैरान भाजपा पर टिप्पणी से नाराज विपक्ष ने सदन से वाकआउट कर दिया। सीएम के जवाब से असंतुष्ट विपक्षी सदस्य नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर चले गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के समय भाजपा प्रदेश सरकार व जनता के साथ खड़ी नहीं हुई, कुछ नहीं किया, सिर्फ राजनीतिक रोटियां सेंकीं। सीएम ने कहा कि हिमाचल विरोधी क्यों है भाजपा, इसका जवाब देने के बजाय विधानसभा से भाजपा विधायक वाकआउट कर गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जयराम का पार्टी पर कंट्रोल नहीं रहा, मेरी हमेशा उनके साथ सहानुभूति रही है। पूर्व जयराम सरकार ने दोनों हाथों से संपदा को लुटाया, 5000 बीघा जगह एक करोड़ रुपये में कस्टमाइज पैकेज के तहत दी, सीएलयू भी माफ कर दिया। प्रदेश में उद्योग आने चाहिए, लेकिन उनमें टूरिज्म, हाइड्रो, मत्स्य से जुड़े हों। सीएम ने कहा कि कांगड़ा एयरपोर्ट के पास गरीब लोगों की जमीन कौड़ियों के भाव कुछ लोगों ने खरीदी है। हमारी सरकार इसकी विस्तृत जांच करा रही है। गगरेट के कांग्रेस विधायक राकेश कालिया ने यह मामला उठाया था। उनका संदर्भ कुछ और था, लेकिन जांच में बड़े खुलासे हो रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।