{"_id":"66f53ee87ca5c951070b41c1","slug":"video-former-cm-and-leader-of-opposition-jairam-thakur-on-vikramaditya-singh","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : जयराम ठाकुर बोले- शाम को बयान देते हैं विक्रमादित्य सिंह, सुबह तक पलट जाते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : जयराम ठाकुर बोले- शाम को बयान देते हैं विक्रमादित्य सिंह, सुबह तक पलट जाते हैं
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि मस्जिद विवाद में कांग्रेस का दोहरा चरित्र सामने आ रहा है। एक तरफ कांग्रेस के मंत्री बयान पर बयान दिए जा रहे हैं और दूसरी ओर दिल्ली से दबाव पड़ते ही इनकी टांगें लड़खड़ा रही हैं। कोई बाहरी मुस्लिम नेता यहां आकर माहौल खराब कर जाता है और जिनके इशारे पर कानून व्यवस्था चलती है वो मुख्यमंत्री चुप्पी साधे हुए हैं। मंडी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान जयराम ठाकुर ने कहा कि जिस अवैध मस्जिद को पुलिस-प्रशासन द्वारा सील किया गया है उसमें जबरन घुसकर और वहां का वीडियो बनाकर एआईएमआईएम नेता ने शिमला में कायम हो रही शांति को भंग करने की कोशिश की है। एआईएमआईएम नेता ने वीडियो बनाया है जिसमें वह मस्जिद के सामने वाले भवन को उसकी ऊंचाई के आधार पर गिराने की बात कह रहे हैं, जबकि उन्हें यह मालूम नहीं कि वो भवन वैध तरीके से बना है, जबकि मस्जिद का निर्माण अवैध तरीके से हुआ है। इस प्रकार का वीडियो बनाकर उन्होंने हिंदू समाज के लोगों की भावनाओं को आहत करने का प्रयास किया है। जानकारी मिली है उक्त नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है, लेकिन ऐसे कृत्य पर सिर्फ एफआईआर ही दर्ज नहीं होनी चाहिए बल्कि प्रदेश सरकार इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए सख्त कार्रवाई अमल में लाए, क्योंकि उन्होंने शांतिपूर्ण माहौल को खराब करने का प्रयास किया है। अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है जबकि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले हिन्दू नेताओं के खिलाफ बदले की भावना से पुलिस ने सरकार के इशारे पर कार्रवाई की है। सरकार को इस मसले पर जनभावना का सम्मान करना चाहिए और कोई स्थाई हल निकालना चाहिए। जयराम ठाकुर ने कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह के उस बयान पर भी चुटकी ली जिसमें उन्होंने हर रेहड़ी-फड़ी धारक को पहचान प्रदर्शित करने के बारे में कहा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि उनकी सरकार ने इस प्रावधान को लागू करने का निर्णय लिया था तो उस वक्त कांग्रेसियों ने उसका जमकर मजाक बनाया था। आज कांग्रेस के यही नेता उसी नीति को अपना रहे हैं। मंत्री पहले कहते हैं उत्तर प्रदेश योगी सरकार की तर्ज पर वे इसे लागू करेंगे और सुबह होने तक दिल्ली से कांग्रेस नेताओं के दबाव में बयान पलट जाता है। उन्होंने कहा कि निर्णय बिल्कुल सही है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि विक्रमादित्य सिंह अपने इस बयान पर कब तक कायम रहते हैं, क्योंकि कुछ दिन पहले अनिरूद्ध सिंह ने भी ऐसा बयान दिया था तो उनके मंत्रीपद पर आ गई थी, जिसके बाद उनकी टांगे कांप गई और उन्हें अपने बयान से पलटना पड़ गया था। उन्होंने कहा कि किसानों को लेकर जो बयान सांसद कंगना रनौत ने दिया है वो उनकी निजी राय है, यह पार्टी का मत नहीं है और पार्टी ने इस बारे में स्थिति स्पष्ट भी कर दी है। कंगना ने भी खुद इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दे दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।