{"_id":"685539936887cd14b90c332c","slug":"video-jairam-thakur-said-the-candidates-themselves-are-making-allegations-of-rigging-in-police-constable-recruitment-2025-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"जयराम बोले-अभ्यर्थी ही पुलिस भर्ती में धांधली के आरोप लगा रहे, सरकार जांच भी नहीं करा रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयराम बोले-अभ्यर्थी ही पुलिस भर्ती में धांधली के आरोप लगा रहे, सरकार जांच भी नहीं करा रही
शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 04:06 PM IST
Link Copied
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि पुलिस भर्ती मामले में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की शिकायत मिल रही है। युवाओं को पास करने का ठेका लेने वाले लोग सामने आए हैं। करोड़ों के लेनदेन की बातें सामने आई हैं। युवाओं को हरियाणा, दिल्ली समेत अन्य प्रदेशों में ले जाकर उनसे कुछ एक्सरसाइज करवाए जाने का मामला भी सामने आया है। विधानसभा स्थित कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जयराम ने कहा कि कल ही चंबा में कई सारे पुलिस परीक्षा के अभ्यर्थी सामने आए और उन्होंने परीक्षा प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाया। आरोप लगाने वालों में ज्यादातर बेटियां हैं। उनका साफ कहना है कि लोगों ने एक साथ बैठकर आपस में पेपर हल किया। उन्हें किसी ने नहीं रोका। कई जगहों पर मोबाइल डिवाइस के इस्तेमाल की भी बात सामने आ रही है। उन्हीं बच्चियों ने आरोप लगाया कि कई जगह बिना सही एडमिट कार्ड के ही उन्हें परीक्षा केंद्रों में घुसने और परीक्षा में बैठने की अनुमति दी गई। उन्होंने आरोप लगाया है कि अगर सरकार चाहे तो वहां के सीसीटीवी फुटेज निकाल कर उनके दावों की पुष्टि भी कर सकती है। इतने गंभीर आरोप लगने के बाद भी सरकार इस मामले में कोई भी गंभीरता नहीं दिख रही है। पुलिस परीक्षा में धांधली के आरोप लगने के बाद भी सरकार की ओर से निष्पक्ष जांच की कोई पहल नहीं की गई। इतने संवेदनशील मामले में सरकार द्वारा कोई कदम न उठाया जाना सरकार की मंशा पर भी सवाल खड़े कर रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।