{"_id":"6a158f1c62eadf4d740fcf69","slug":"video-mischievous-elements-set-fire-to-razhana-forest-forest-wealth-damaged-2026-05-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: रझाणा और तारादेवी के जंगलों में भड़की आग, वन संपदा हुई राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: रझाणा और तारादेवी के जंगलों में भड़की आग, वन संपदा हुई राख
शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 05:46 PM IST
Link Copied
पहाड़ों में भी गर्मी बढ़ने के बाद जंगलों में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। मंगलवार को शहर के आसपास के क्षेत्रों के जंगलों में आग की घटनाएं सामने आईं। इन घटनाओं में वन संपदा को काफी नुकसान पहुंचा है। हरे-भरे पेड़ आग की वजह से झुलस गए तो वहीं छोटे पौधों को भी खासा नुकसान पहुंचा है। पहला मामला रझाणा क्षेत्र का है। यहां पर रिहायशी क्षेत्र के समीप जंगल में दोपहर के समय आग लग गई। आग का धुआं आसपास के क्षेत्र में फैल गया। इसको देखते हुए स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। वहीं अग्निशमन विभाग को भी इस बारे में सूचित किया। दोपहर 2:05 मिनट पर दमकल विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हुई। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दूसरी घटना तारादेवी एचआरटीसी वर्कशॉप के समीप समीपवर्ती जंगल में पेश आई। दोपहर 1:00 बजे अग्निशमन विभाग को स्थानीय वनरक्षक ने इस बारे में सूचित किया। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में वनसंपदा का नुकसान पहुंचा है। नौतपा शुरू होते ही इसका असर राजधानी शिमला में भी देखने को मिला है। शहर के आसपास के जंगलों में दोपहर के समय आग लगने से धुआं उठता रहा
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।