{"_id":"66e080ece4eaeb751705331f","slug":"video-sanjauli-mosque-dispute-police-took-out-flag-march","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मस्जिद विवाद को लेकर संजौली में तनाव, पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, डीसी शिमला ने कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मस्जिद विवाद को लेकर संजौली में तनाव, पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, डीसी शिमला ने कही ये बात
शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 10:55 PM IST
मस्जिद विवाद को लेकर संजौली में तनाव देखा जा रहा है। यहां 11 सितंबर को धारा 163 लागू रहेगी और इसके कारण पांच या उससे अधिक लोग एक साथ जमा नहीं हो सकेंगे। वहीं, पुलिस ने संजौली में कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में देर शाम को बाजार में पुलिस बल के सहयोग से निरीक्षण किया गया। जिलाधीश अनुपम कश्यप की अगुवाई में पुलिस बल ने संजौली चौक से लेकर ढली टनल तक निरीक्षण किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों से भी कानून व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की गई।। जिलाधीश ने कहा कि कानून व्यवस्था का पालन न करने वाले के खिलाफ सख्त करवाई अमल में लाई जाएगी। इसके साथ उपद्रवियों को किसी भी सूरत में माफ नहीं किया जाएगा। क्षेत्र के चप्पे चप्पे में पुलिस बल की तैनाती रहेगी। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने बताया कि क्षेत्र में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 लागू की गई है। 1000 से अधिक पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसमें त्वरित करवाई बल भी इसमें शामिल है। इस मौके पर आईजी दक्षिणी रेंज जेपी सिंह, एडीएम लॉ एंड अजीत भारद्वाज, एसडीएम भानु गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवदीप सिंह, एडिशनल एसपी प्रवीर ठाकुर, एएसपी रत्न नेगी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।