{"_id":"66e00be871a28454c60bce91","slug":"video-vathhayaka-nathha-sa-yataraya-ka-le-bnaya-gaya-ja-paratakashhalya-ab-ha-usaka-ya-hal","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : विधायक निधि से यात्रियों के लिए बनाया गया जो प्रतीक्षालय, अब है उसका ये हाल....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : विधायक निधि से यात्रियों के लिए बनाया गया जो प्रतीक्षालय, अब है उसका ये हाल....
कासगंज के सिढ़पुरा-अमांपुर मार्ग पर पिआऊ के पास विधायक निधि से निर्मित प्रतीक्षालय पिछले दो महीने से जर्जर स्थिति में पड़ा है। इस प्रतीक्षालय में प्रतिदिन यात्री अपने गंतव्य तक जाने के लिए वाहनों का इंतजार करते हैं, लेकिन टूटे हुए हिस्सों के कारण कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। धूप और बारिश से बचने के लिए लोग जान जोखिम में डालकर इस खस्ताहाल प्रतीक्षालय की शरण लेते हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों यात्री रोडवेज बसों, तीन पहिया और चार पहिया वाहनों से सफर करते हैं। प्रतीक्षालय का उपयोग पिथनपुर, मोर्चा, लक्षमन नगला, हर्राजपुर, पिलखुनी आदि गांवों के यात्री करते हैं, जो यहां से अपने गंतव्य के लिए वाहन का इंतजार करते हैं। सिढ़पुरा से अमांपुर और कासगंज जाने वाला यह मुख्य मार्ग है, जिसके चलते इस प्रतीक्षालय की खस्ता हालत चिंता का विषय बन गई है।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि विधायक निधि से बने इस प्रतीक्षालय की ओर न तो किसी सरकारी प्रतिनिधि ने ध्यान दिया और न ही किसी अधिकारी ने। लोगों की मांग है कि इस प्रतीक्षालय की मरम्मत जल्द से जल्द कराई जाए, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।