{"_id":"69ef21e94398ef635c0483d3","slug":"video-shimla-final-phase-of-the-district-level-womens-sports-competition-underway-at-iti-chaura-maidan-2026-04-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla: आईटीआई चौड़ा मैदान में चल रही जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का अंतिम चरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: आईटीआई चौड़ा मैदान में चल रही जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का अंतिम चरण
शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 02:14 PM IST
Link Copied
राजधानी के आईटीआई चौड़ा मैदान में चल रही जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता सोमवार को अंतिम चरण में है। प्रतियोगिता के तहत आज कबड्डी सहित शेष स्पर्धाओं के फाइनल मुकाबले खेले जा रहे हैं और इसके साथ ही तीन दिन से चल रहा आयोजन संपन्न हो रहा है। रविवार को वॉलीबाल और खो-खो के फाइनल पूरे हो चुके हैं, जबकि आज कबड्डी का खिताबी मुकाबला मुख्य आकर्षण बना हुआ है। कबड्डी में आईटीआई जुब्बल पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है और दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से उसका मुकाबला जारी है। अन्य स्पर्धाओं के भी निर्णायक मुकाबले दिनभर चल रहे हैं। समापन समारोह में प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रहे हैं। वह विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित करेंगे। अंतिम दिन खिलाड़ियों में खासा उत्साह है और मुकाबले कड़े देखने को मिल रहे हैं। समापन के साथ विजेताओं को पुरस्कार देकर प्रतियोगिता का औपचारिक समापन किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।