{"_id":"69d358e96648dbb629078ad8","slug":"video-shimla-gate-meeting-begins-outside-vcs-office-at-hpu-employees-raise-slogans-2026-04-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla: एचपीयू में वीसी कार्यालय के बाहर गेट मीटिंग शुरू, कर्मचारियों ने लगाए नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: एचपीयू में वीसी कार्यालय के बाहर गेट मीटिंग शुरू, कर्मचारियों ने लगाए नारे
शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:25 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में गैर-शिक्षक कर्मचारियों की गेट मीटिंग सोमवार को कुलपति कार्यालय के बाहर शुरू हो गई। सुबह 11 बजे शुरू हुई इस बैठक में विभिन्न कर्मचारी संगठनों से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी और तकनीकी स्टाफ बड़ी संख्या में जुटे और प्रस्तावित पद समाप्ति के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया। गेट मीटिंग के दौरान कर्मचारियों ने 'कर्मचारी एकता जिंदाबाद' के नारे लगाए, जिससे पूरा प्रशासनिक परिसर गूंज उठा। कर्मचारियों का कहना है कि युक्तिकरण के नाम पर पदों को समाप्त करने का प्रयास न केवल कर्मचारियों के हितों के खिलाफ है, बल्कि इससे विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली भी प्रभावित होगी। इस दौरान आशुलिपिक एवं निजी सचिव कर्मचारी संघ के अध्यक्ष काबुल सिंह, प्रशासनिक अधिकारी संघ के महासचिव नरेश कुमार शर्मा, चतुर्थ श्रेणी एवं तकनीकी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष चेत राम, विश्वविद्यालय कार्यकारिणी परिषद के सदस्य सुरेश कुमार वर्मा और गैर-शिक्षक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय पहले से ही स्टाफ की कमी से जूझ रहा है और ऐसे में पद समाप्त करने का कोई भी निर्णय स्वीकार नहीं किया जाएगा। नेताओं ने कहा कि प्रस्ताव लागू हुआ तो सैकड़ों पद प्रभावित होंगे, जिससे भविष्य की भर्तियां और पदोन्नति के अवसर खत्म हो जाएंगे। इस बीच कुलपति महावीर सिंह के समक्ष अपनी मांगों को मजबूती से रखने की बात कही गई। कर्मचारी संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि निर्णय वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।