{"_id":"6a815854b605ee07060192f6","slug":"video-shimla-grappling-wrestling-state-championship-250-players-2026-08-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla News: आज होगा छठी ग्रैपलिंग रेसलिंग स्टेट चैंपियनशिप का समापन, 250 खिलाड़ी दिखा रहे दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: आज होगा छठी ग्रैपलिंग रेसलिंग स्टेट चैंपियनशिप का समापन, 250 खिलाड़ी दिखा रहे दमखम
शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:57 AM IST
Link Copied
राजधानी शिमला के इंदिरा गांधी राज्य खेल परिसर, द मॉल में चल रही छठी ग्रैपलिंग रेसलिंग स्टेट चैंपियनशिप का रविवार को समापन होगा। दो दिवसीय प्रतियोगिता का आज दूसरा और अंतिम दिन है। इसमें प्रदेशभर से करीब 250 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
प्रतियोगिता में हिमाचल के अलग-अलग जिलों से पहुंचे खिलाड़ी विभिन्न आयु और भार वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। पहले दिन कई मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। दूसरे दिन भी अलग-अलग वर्गों में मुकाबले करवाए जाएंगे।
ग्रैपलिंग कमेटी के महासचिव गोपाल चंद्र ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के करीब ढाई सौ खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। अंतिम दिन विभिन्न वर्गों के मुकाबले होंगे। इसके बाद समापन समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य हिमाचल प्रदेश में ग्रैपलिंग खेल को बढ़ावा देना और उभरते खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध करवाना है। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर अपनी क्षमता साबित करने का अवसर मिल रहा है।
दो दिन तक चल रही इस चैंपियनशिप के दौरान खेल परिसर में खिलाड़ियों के बीच कड़े और रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। प्रतियोगिता के समापन के साथ विभिन्न वर्गों के विजेता खिलाड़ियों के नाम भी सामने आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।