{"_id":"694ce2d476a2088ff3025842","slug":"video-buffalo-collided-with-an-e-rickshaw-2025-12-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: भैंस ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, सड़क पर खींच ले गई; चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: भैंस ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, सड़क पर खींच ले गई; चार लोग घायल
आगरा के बाह में ई-रिक्शा से अस्पताल जा रहे परिजन और रिश्तेदारों की बुधवार की दोपहर उस वक्त जान खतरे में पड़ गई, जब पुरा कनेरा मार्ग पर नहर के पास बिदकी भैंस ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद भैंस की सांकड़ ई-रिक्शा में फंस गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक भैंस ई-रिक्शा को करीब 10 मीटर तक घसीट ले गई। इस दौरान सड़क पर पलटे ई-रिक्शा में सवार लोग घायल हो गये। आरती की गोद में 4 महीने की बच्ची दिव्यांशी थी, उसे खरोंच तक नहीं आई। अर्जुनपुरा के रामकरन ने बताया कि वह अपनी पत्नी रामा के साथ अपने साले पुरा खरगजीत के मान सिंह, सलहज आरती को ई-रिक्शा से बाह अस्पताल ले जा रहे थे। पुरा कनेरा मार्ग पर नहर के पास एक भैंस बिदक गई। भैंस की सांकड़ ई रिक्शा के अगले हिस्से में फंस गई। बिदकी हुई भैंस ई-रिक्शा को खींच ले गई, खींचते समय ई-रिक्शा पलट गया। उसमें सवार सभी लोग सड़क पर घिसट गए। मौके पर मौजूद लोगों ने भैंस की सांकड़ को हटाया, फिर घायलों को बाहर निकाला। ई-रिक्शा को खड़ा किया और उसी में इलाज के लिए बाह सीएचसी पर पहुंचे। आरती के पैर में फ्रैक्चर और गहरा घाव हो गया है। उसे एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर कर दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।