{"_id":"69521f3674a149ee41005a21","slug":"video-case-against-seven-in-harsh-firing-two-arrested-2025-12-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: हर्ष फायरिंग में सात के खिलाफ केस, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: हर्ष फायरिंग में सात के खिलाफ केस, दो गिरफ्तार
हर्ष फायरिंग करना कुछ युवकों को महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर चार वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
घटना 4 दिसंबर की है। ग्राम बिझामई, थाना बमरौली कटारा निवासी रवि पुत्र धर्मेंद्र की शादी के अवसर पर घुड़चढ़ी कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों राइफल व बंदूक से कई राउंड हर्ष फायरिंग की। इसके चार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। एसीपी फतेहाबाद अनिल कुमार ने थाना बमरौली कटारा पुलिस को केस दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने गौरव पुत्र रमाकांत, रामखिलाड़ी, गंगाराम पुत्रगण संतोष कुमार, शशांक उर्फ कान्हा पुत्र गंगाराम, संजय जसावत पुत्र रामखिलाड़ी निवासीगण ग्राम बिझामई और अभिषेक धाकरे पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी कुंडौल थाना डौकी के खिलाफ केस दर्ज किया। आरोपी अभिषेक धाकरे और संजय जसावत पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि गौरव और रामखिलाड़ी की लाइसेंसी राइफल से हर्ष फायरिंग की गई थी। पुलिस ने दोनों राइफलें बरामद कर ली हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।