{"_id":"694ce2ffb0cdb8f01c068204","slug":"video-christmas-was-celebrated-with-great-fanfare-in-agra-2025-12-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: प्रभु यीशु के जन्म की मनाई खुशियां...मसीह समाज में छाया उल्लास, रोशनी से जगमगाए गिरजाघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: प्रभु यीशु के जन्म की मनाई खुशियां...मसीह समाज में छाया उल्लास, रोशनी से जगमगाए गिरजाघर
रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग गिरजाघरों में बुधवार की शाम से ही उल्लास का वातावरण छाया रहा। शहर के प्रमुख गिरजाघरों और ईसाई मोहल्लों में प्रभु यीशु के जन्म की खुशियां मनाई गईं। सेंट पीटर्स निष्कलंक माता महागिरजाघर में मुख्य पूजा आयोजित की गई। आधी रात को प्रभु यीशु के चरनी में जन्म लेते ही गिरजाघर घंटे की मधुर आवाज से गुंजायमान हो उठे। वजीरपुरा स्थित निष्कलंक माता गिरजाघर में बुधवार को रात 11:30 बजे प्रभु यीशु के जन्म की पूजा प्रारंभ हुई। रात्रि 12 बजे गिरजाघरों के घंटे बजते ही बाल यीशु ने जन्म लिया तो पूरे परिसर में उल्लास छा गया। पवित्र मिस्सा बलिदान की पूजा के बाद बधाई गायन से गिरजाघर गूंज उठा। क्रिसमस से पूर्व ईसाई समाज एक दिसंबर से आगमन काल मनाता है। इस काल में मसीही समाज उपवास, प्रार्थना, दान-पुण्य, संयम तथा आत्म-पवित्रीकरण के माध्यम से स्वयं को पर्व के लिए तैयार करते हैं। वहीं शहर में रोमन कैथोलिक सहित विभिन्न संप्रदायों के लगभग दस प्रमुख गिरजाघरों में प्रभु यीशु के जन्म की मध्यरात्रि विशेष जागरण मिस्सा का आयोजन किया गया। वजीरपुरा रोड स्थित कैथेड्रल ऑफ द इमैक्युलेट कंसेप्शन चर्च में महाधर्माध्यक्ष डा. राफी मंजली ने विशेष पूजा-अर्चना कराई। मौके पर पूर्व महाधर्माध्यक्ष डॉ. अल्बर्ट डिसूज़ा, फादर राजन दास, फादर शाजी, फादर मिरांडा एवं पुरोहित उपस्थित रहे। प्रतापपुरा स्थित सेंट मेरीज चर्च में प्रधान पुरोहित फादर जोसेफ डाबरे के साथ फादर संतोष, फादर अजय एवं फादर विंसेंट ने मध्यरात्रि मिस्सा बलिदान की क्रियाएं संपन्न कराईं। वहीं आगरा छावनी स्थित सेंट पैट्रिक्स चर्च में फादर वरगीस कुन्नाथ एवं फादर सनी कुट्टूर के सान्निध्य में मध्यरात्रि मिस्सा हुई। मिस्सा के समापन पर गिरजाघरों एवं परिसर में स्थापित प्रभु यीशु के जन्म की झांकियों पर पवित्र जल छिड़क कर आशीर्वाद दिया गया। सुख-समृद्धि एवं शांति के लिए प्रार्थना की। सभी धर्मों के अनुयायियों ने आपसी सद्भाव, प्रेम और भाईचारे के साथ कड़ाके की ठंड में मध्यरात्रि मिस्सा में सहभागिता की। क्रिश्चियन समाज सेवा सोसायटी के अध्यक्ष डेनिस सिल्वेरा ने बताया कि बृहस्पतिवार सेंट पीटर्स चर्च, सेंट मेरीज चर्च, हैवलॉक, सेंट पॉल्स चर्च, सेंट पैट्रिक्स चर्च आदि गिरजाघरों में सुबह से प्रार्थना सभाएं की जाएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।