Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Agra News
›
Traffic grinds to a halt during Governor’s visit to Agra; public left struggling in gridlock for hours
{"_id":"6ae03d5d161e513afe0d9d0e","slug":"video-traffic-grinds-to-a-halt-during-governors-visit-to-agra-public-left-struggling-in-gridlock-for-hours-2026-10-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: राज्यपाल के आगरा आगमन पर थमे पहिए, घंटों ट्रैफिक में जूझती रही जनता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: राज्यपाल के आगरा आगमन पर थमे पहिए, घंटों ट्रैफिक में जूझती रही जनता
आगरा। राज्यपाल के आगरा दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर की गई कड़ी सख्त नाकेबंदी आम जनता के लिए भारी मुसीबत बन गई। शहर के प्रमुख मार्गों पर घंटों ट्रैफिक रोके जाने के कारण वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ा।
वीआईपी मूवमेंट के चलते सिकंदरा बोदला रोड नेशनल हाईवे सिकंदरा चौराहा खदारी चौराहा जैसे व्यस्त इलाकों में गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। देखते ही देखते भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसमें एम्बुलेंस, स्कूली बसें और दफ्तर के लिए निकले कामकाजी लोग घंटों फंसे रहे।
भीषण गर्मी और लंबे इंतजार के कारण लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिला। कई यात्रियों ने अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि सुरक्षा का ध्यान रखना जरूरी है, लेकिन इसके लिए आम नागरिक की दैनिक आवाजाही को पूरी तरह ठप कर देना उचित नहीं है।
हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों का कहना था कि महामहिम की सुरक्षा और सुगम मार्ग व्यवस्था के लिए अस्थायी रूप से यातायात डायवर्ट किया गया था। राज्यपाल का काफिला गुजरने के बाद यातायात को धीरे-धीरे सामान्य कराया गया, लेकिन इसके असर से शहर की रफ्तार कई घंटों तक प्रभावित रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।