{"_id":"6a68687cbe8f41b6a8012075","slug":"video-watchmans-body-found-hanging-in-school-premises-2026-07-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: स्कूल परिसर में फंदे पर लटका मिला चौकीदार का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: स्कूल परिसर में फंदे पर लटका मिला चौकीदार का शव
आगरा। गुरु गोविंद नगर क्षेत्र स्थित फूलकली इंटर कॉलेज के चौकीदार का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आत्महत्या के पीछे आर्थिक तंगी और गृहक्लेश को माना जा रहा है। पुलिस जांच कर रही है।
परिजन ने बताया कि कुंदन आर्य (35) उत्तराखंड के जागेश्वर के निवासी थे। काफी समय से कॉलेज परिसर में रहकर देखरेख करते थे। पत्नी और दो छोटे बच्चे भी परिसर में बने कमरे में रहते थे। परिजन ने बताया कि कुंदन आर्य खर्च चलाने के लिए शाम के समय एक होटल में काम करने जाते थे। सोमवार रात वह काम से लौटे थे। पत्नी बाहर लेटी थीं। रात में कमरे में गईं तो कुंदन का शव फंदे पर लटका हुआ था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पति की मौत के बाद पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि मामला आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।