{"_id":"69b7fc78bb0b04d9cc05430d","slug":"video-video-chhatarao-ka-saibra-aparathha-oura-halpalina-ka-tha-gaii-janakara-2026-03-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: छात्राओं को साइबर अपराध और हेल्पलाइन की दी गई जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: छात्राओं को साइबर अपराध और हेल्पलाइन की दी गई जानकारी
जलालपुर। क्षेत्र के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में सोमवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से ‘पुलिस पाठशाला’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी शुभम कुमार ने छात्राओं को बताया कि किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना, साइबर फ्रॉड या महिला उत्पीड़न की स्थिति में पुलिस हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करना चाहिए। समय पर दी गई सूचना से पुलिस को त्वरित कार्रवाई करने में मदद मिलती है।
उन्होंने छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी। यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर फ्रॉड हो जाता है तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करानी चाहिए। इसके साथ ही नजदीकी थाने में लिखित शिकायत देना भी जरूरी है।
उन्होंने कहा कि कई मामलों में त्वरित सूचना मिलने पर खाते से कटे पैसे को रोका भी जा सकता है। कई बार साइबर अपराधी मोबाइल पर पीडीएफ या अन्य फाइल के रूप में लिंक भेजते हैं। ये लिंक अक्सर शादी के निमंत्रण कार्ड, डॉक्यूमेंट या किसी अन्य फाइल के नाम से भेजे जाते हैं। ऐसे लिंक को बिना जांचे-परखे खोलना खतरनाक हो सकता है।
इस अवसर पर उप निरीक्षक वंदना सरोज, एसएसआई जैद अहमद और कांस्टेबल कुसुम चौहान ने छात्राओं को साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए मोबाइल फोन और इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के बारे में विशेष रूप से जागरूक किया। इस दौरान अंशिका उपाध्याय, फातिमा, लाडली व अन्य छात्राओं ने कुछ सवालों के जवाब भी पूछे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।