{"_id":"6a1d8244ccf076904607e82b","slug":"video-amatha-ma-atakaramanae-hatana-ka-tharana-garamanae-oura-palsa-ma-takarara-khal-karaii-gaii-sarakara-jamana-2026-06-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी में अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीणों और पुलिस में तकरार, खाली कराई गई सरकारी जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीणों और पुलिस में तकरार, खाली कराई गई सरकारी जमीन
अमेठी के गोसाईगंज-सुल्तानपुर गांव में सोमवार को सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंची राजस्व और पुलिस टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। कार्रवाई के दौरान कुछ ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों के बीच तकरार भी हुई। इसके बावजूद प्रशासन ने अभियान जारी रखते हुए करीब 15 बिस्वा सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करा दिया।
नायब तहसीलदार सुधीर श्रीवास्तव और अजय सिंह के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम पुलिस बल के साथ गांव पहुंची। मुख्य मार्ग से सटी सरकारी भूमि पर किए गए कब्जों को हटाने के लिए जेसीबी मशीन लगाई गई। कार्रवाई शुरू होते ही कुछ लोगों ने आपत्ति जताई और विरोध करने लगे। इस दौरान राजस्व कर्मियों और पुलिस से कहासुनी भी हुई, जिससे कुछ देर के लिए माहौल गरमा गया। हालांकि अधिकारियों ने स्थिति संभालते हुए अभियान जारी रखा।
प्रशासन के अनुसार सरकारी भूमि पर 12 लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था। कई स्थानों पर छप्पर और अस्थायी निर्माण भी किए गए थे। टीम ने सभी कब्जे हटवाकर भूमि को खाली कराया। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे। अतिक्रमण हटाने के दौरान हुई तकरार का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करती हैं।
नायब तहसीलदार सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि राजस्व अभिलेखों में भूमि सरकारी दर्ज है। जांच में अतिक्रमण की पुष्टि होने के बाद कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी श्रीराम पांडेय ने बताया कि विवाद कर रहे कुछ लोगों को थाने लाकर समझाया गया था। बाद में उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।