{"_id":"67962c80da0ffd2d1e0b93c9","slug":"video-amethi-taja-rafatara-sakal-bsa-na-saikal-savara-athha-ka-mara-takakara-tharathanaka-mata","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Amethi: तेज रफ्तार स्कूल बस ने साइकिल सवार अधेड़ को मारी टक्कर, दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Amethi: तेज रफ्तार स्कूल बस ने साइकिल सवार अधेड़ को मारी टक्कर, दर्दनाक मौत
अमेठी के जायस इलाके में रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया जहां तेज रफ्तार स्कूल बस ने साइकिल सवार अधेड़ को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि अधेड़ की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची।
स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही करने में जुट गई है। जायस कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर रोड स्थित गेंद तालाब के पास का है जहां पास के ही गांव का रहने वाला 55 वर्षीय हेतराम साइकिल से अपने खेत जा रहा था। हेतराम अभी सड़क पर पहुंचा ही था कि पीछे से आई तेज रफ्तार स्कूल बस ने जोरदार टक्कर मार दी।
हादसा इतना भीषण था कि साइकिल सवार काफी दूर जाकर गिरा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही जायस कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेते हुए एम्बुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। अधेड़ की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।