Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Video: बच्चों के गीतों के बीच डीएम ने मनाई दीपावली, बांटी खुशियां

Video: बच्चों के गीतों के बीच डीएम ने मनाई दीपावली, बांटी खुशियां

Mon, 09 Nov 2026 06:35 PM IST
Akash Dwivedi Akash Dwivedi
Updated Mon, 09 Nov 2026 06:35 PM IST
Video: बच्चों के गीतों के बीच डीएम ने मनाई दीपावली, बांटी खुशियां
किसी ने मधुर गीत सुनाया तो किसी ने अपनी प्रतिभा से सभी का मन मोह लिया। सामने बैठे जिलाधिकारी शशांक चौधरी बच्चों की प्रस्तुति सुनते रहे और उनका उत्साह बढ़ाते रहे। दीपावली के अवसर पर ग्राम फूला स्थित जीवन पथ दिव्यांग विद्यालय एवं प्रशिक्षण केंद्र में कुछ ऐसा ही आत्मीय माहौल देखने को मिला। जिलाधिकारी अपनी पत्नी के साथ दृष्टिबाधित बच्चों के बीच पहुंचे और उनके साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। उपहार और मिठाई देकर बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। मातृ स्मृति सेवा संस्थान की ओर से संचालित विद्यालय में डीएम और उनकी पत्नी ने दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की। इसके बाद बच्चों के बीच बैठकर उनसे बातचीत की। उनकी पढ़ाई-लिखाई, खानपान, रहन-सहन और दिनचर्या के बारे में जानकारी ली। बच्चों ने भी खुलकर अपनी बातें रखीं। किसी ने पढ़ाई के अनुभव साझा किए तो किसी ने विद्यालय में खेलकूद की सुविधाएं बढ़ाने की मांग की। बच्चों ने खेल के लिए मैदान, खेल किट और झूले लगवाने का आग्रह किया। जिलाधिकारी ने उनकी मांगों को गंभीरता से सुना और जल्द आवश्यक व्यवस्था कराने का भरोसा दिया। बच्चों की संगीत प्रस्तुति ने कार्यक्रम को खास बना दिया। डीएम ने उनकी प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों का आत्मविश्वास और हुनर आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा। इस दौरान डीएम और उनकी पत्नी ने बच्चों, प्रधानाचार्य, शिक्षकों और कर्मचारियों को उपहार व मिष्ठान वितरित किए। बच्चों ने जिलाधिकारी को स्वलिखित धन्यवाद पत्र भी भेंट किया। अपने बीच जिलाधिकारी को पाकर बच्चे काफी उत्साहित नजर आए। इस अवसर पर तहसीलदार तिलोई सहित विद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

सतना: पैसे और गवाही न देने के दबाव पर चली गोली, एक युवक घायल; बारापत्थर हत्याकांड से जुडा है मामला

09 Nov 2026

दिवाली के बाद ऊना बस अड्डे पर घटी यात्रियों की संख्या, नहीं चलीं स्पेशल बसें

09 Nov 2026

बाघापुराना में ताबड़तोड़ फायरिंग

जालंधर में चलते ट्रक का टायर फटा, बड़ा हादसा टला 

09 Nov 2026

आसमान में नहीं उड़ पाया कैंडल, बच्चों को हुई निराशा, देखिए वीडियो में

09 Nov 2026
विज्ञापन

दिवाली पर अलीगढ़ में देर रात तक चली आतिशबाजी

09 Nov 2026

कोटा: दिवाली रात आतिशबाजी से 28 से अधिक जगहों पर लगी आग, लाखों का नुकसान

09 Nov 2026
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी: सोलर प्लांट से तांबे का तार चोरी करने वाले आठ आरोपी गिरफ्तार

09 Nov 2026

मोरपंख और ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकी धर्मनगरी, यादव समाज के दिवारी नृत्य ने जीता दिल

09 Nov 2026

बस्ती: कंफर्म टिकट के बाद भी सीट को तरसे यात्री

09 Nov 2026

बिलासपुर: दिवाली की रात कलर गांव में मकान में लगी आग, डेढ़ लाख रुपये का नुकसान

09 Nov 2026

सीएम विष्णुदेव साय ने परिवार के संग मनाई दीपावली, देखें वीडियो

09 Nov 2026

VIDEO: आगरा में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, तीन तस्कर दबोचे; 25 लाख का माल जब्त

09 Nov 2026

संतकबीरनगर: वैदिक मंत्रोच्चार के बीच एसपी ने किया मां लक्ष्मी की प्रतिमा का अनावरण

09 Nov 2026

दमोह में रफ्तार का कहर: ट्रैक्टर की टक्कर से 10 वर्षीय बालक की मौत, चचेरा भाई घायल; चालक वाहन छोड़कर फरार

09 Nov 2026

देवरिया: दिवाली पर दोगुने तक बढ़े रहे पटाखों के दाम

09 Nov 2026

राजस्थान में गर्मी का तांडव!

09 Nov 2026

बैतूल: महिला बाल विकास का वर्षों पुराना रिकॉर्ड राख, तीन बार बुझाने पर भी नहीं बुझी आग

09 Nov 2026

शिमला: हाईकोर्ट के समीप व्यर्थ बह रहा पानी, राहगीरों को हो रही परेशानी; विभाग की अनदेखी से लोग भीगने को मजबूर

09 Nov 2026

ऊना: दीपावली की रात पटाखों के विवाद ने लिया खूनी रूप, बदोली में दंपती की मौत

09 Nov 2026

Video: लखनऊ में भीषण बस हादसा, 40 फीट गहरी खंती में पलटी बस, तीन यात्रियों की मौत

09 Nov 2026

Video: लखनऊ में भीषण बस हादसा, घायल यात्रियों ने बताई ये बात, सुनकर हैरान हुए अफसर

09 Nov 2026

दीपावली पर चंबा में आग का कहर, चुराह में 500 घास की गड्डियां और 200 सेब के पौधे जले

09 Nov 2026

दो घरों के बुझ गए चिराग, तीसरे की भी हालत गंभीर

09 Nov 2026

डीएम और एसपी ने पैदल मार्च कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

09 Nov 2026

मिट्टी के दीये और झालरों की जमकर हुई खरीदारी

09 Nov 2026

बाइक की टक्कर से छात्रा घायल, पिकअप में घुसी बाइक

09 Nov 2026

रामपुर बुशहर: एनएच-05 किनारे रॉक बोल्टिंग में लगी आग, सूती जाली जलकर राख

09 Nov 2026

Video: आगरा एक्सप्रेसवे पर तेज बस खंती में पलटी, तीन की मौत; 40 गंभीर रूप से घायल

09 Nov 2026

गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसा, चार लोग घायल

09 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed