{"_id":"6a81b4fb06bd16a4db00ca9d","slug":"video-video-jana-aaragaya-mal-ma-parana-oura-masama-raga-ka-maraja-ka-bhaugdha-1887-ka-parakashhanae-12-rafara-2026-08-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जन आरोग्य मेले में पुराने और मौसमी रोगों के मरीजों की भीड़, 1,887 का परीक्षण, 12 रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जन आरोग्य मेले में पुराने और मौसमी रोगों के मरीजों की भीड़, 1,887 का परीक्षण, 12 रेफर
डॉक्टर साहब ... 12 दिनों से बुखार के साथ ही खांसी व शरीर में दर्द है। दवा खाने तक आराम रहता है, फिर बुखार और दर्द शुरू हो जाता है। बाहर से दवा ली लेकिन आराम नहीं मिला। छिटेपुर निवासी नईम अहमद ने रविवार को सैंठा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित जन आरोग्य मेले में अपनी पीड़ा बताई। मेले में पहुंचे अधिकांश लोग लंबे समय से दर्द, खुजली और मौसमी बीमारियों से जूझते मिले।
जिले के 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित जन आरोग्य मेले में 1887 मरीजों की जांच कर उन्हें दवा दी गई। गंभीर हालत वाले 12 मरीजों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया। त्वचा, सर्दी, जुकाम, बुखार, खुजली, पेट दर्द और शरीर दर्द के मरीजों की संख्या अधिक रही। सैंठा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सुबह 11:30 बजे तक 55 मरीज पहुंच चुके थे। इनमें 22 मरीजों की जांच कर उपचार शुरू किया गया।
छिटेपुर निवासी जैबुन निशा ने बताया कि मौसम में बदलाव होने के कारण पूरे शरीर में खुजली होने के साथ जलन हो रही है। घरेलू उपाय किया, लेकिन राहत नहीं मिली। कोरारी के मोहम्मद शाकिर ने बताया कि पूरे शरीर में दाने निकलने के साथ ही घाव हो गया है। छिटेपुर की राधिका ने बताया कि दो दिन से बुखार और बदन दर्द से परेशान होकर मेले में पहुंचे।
डॉ. महेंद्र बरनवाल की मौजूदगी में चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर दवा दी। साथ ही खानपान, स्वच्छता और नियमित उपचार अपनाने की सलाह भी दी। जिले के अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी मरीजों की जांच कर दवाएं वितरित की गई। वहीं सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने गोसाईगंज स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का निरीक्षण किया। यहां पर सभी स्टाफ मौजूद मिला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।