{"_id":"694e86aa156f11dff50ab656","slug":"video-sajava-gajaral-thharamathara-saha-bna-thhanara-blka-athhayakashha-2025-12-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"संजीव गजरौला, धर्मेंद्र सिंह बने धनौरा ब्लॉक अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजीव गजरौला, धर्मेंद्र सिंह बने धनौरा ब्लॉक अध्यक्ष
एससी एसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में संजीव कुमार गजरौला व धर्मेंद्र सिंह धनौरा ब्लॉक की इकाई के अध्यक्ष बनाए गए। इस दौरान जिलाध्यक्ष करतार सिंह ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया।
एसोसिएशन की बैठक शुक्रवार शाम खादगुर्जर मार्ग पर एक बैंक्वेट हॉल में की गई। इस दौरान एसोसिएशन की गजरौला व धनौरा ब्लॉक की इकाई का गठन किया गया। गजरौला ब्लॉक की इकाई में संजीव कुमार अध्यक्ष, जितेंद्र कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नरेंद्र कुमार कौशिक मंत्री, दीपा रानी निमेष व उमा को महिला उपाध्यक्ष बनाया गया, जबकि, हेम सिंह संयुक्त मंत्री, सुभाष सिंह संगठन मंत्री, लाल बहादुर सिंह कोषाध्यक्ष बनाए गए। श्यौदान सिंह प्रचार मंत्री, सुषमा देवी प्रवक्ता, प्रवीण कुमार मीडिया प्रभारी बनाए। धनौरा ब्लॉक की नई कार्यकारिणी में धर्मेंद्र सिंह अध्यक्ष, राजेंद्र सिंह ब्लॉक मंत्री, विनोद कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष व उमेश चंद काेषाध्यक्ष बनाए गए। इस दौरान जिलाध्यक्ष करतार सिंह ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। कहा जब तक संगठित नहीं होंगे, कोई भी मांग पूरी नहीं करा सकते। वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष विनोद गौतम ने भी संगठन की मजबूती पर जोर दिया। डॉ.पृथी सिंह, जयवीर सिंह, रामवीर सिंह, नीरज निर्मल, वेदकांत भूषण, रेखा रानी, संजीव कुमार, सुरेंद्र व्यास, विजयपाल सिंह, उमेश चंद्र आदि मौजूद रहे। संचालन जगवीर सिंह ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।