{"_id":"67b2d449b0998d91c60af8f2","slug":"video-car-of-devotees-overturned-in-auraiya-three-people-injured-in-the-accident","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : औरैया में श्रद्धालुओं की कार पलटी, दुर्घटना में तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : औरैया में श्रद्धालुओं की कार पलटी, दुर्घटना में तीन लोग घायल
औरैया जिले में ऐरवा कटरा थानाक्षेत्र के बिधूना रोड स्थित गांव गुलालपुर में पाइप लाइन मरम्मत के लिए खोदी गई मिट्टी रोड पर पड़ी होने से महाकुंभ से संगम स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार फिसलकर पलट गई। दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। सभी को सैफई रेफर किया गया है। इटावा जनपद के टड़वा इस्माइलपुर निवासी संदीप कुमार ने बताया कि वह गांव के लोगों के साथ कार से प्रयागराज से वापस लौट रहा था। गुलालपुर गांव के पास स्थित पुलिया पर पाइप लाइन सही करने के लिए खोदी मिट्टी सड़क पर पड़ी थी जोकि ड्राइवर विश्वनाथ को नजर नहीं आई और कार इसपर चढ़कर फिसल गई और रोड के नीचे जा गिरी। हादसे में कार सवार मिथलेश कुमारी (55) पत्नी रामलखन, विश्वनाथ (30) पुत्र बेटालाल और दीपक (28) पुत्र रामलखन को काफी चोटें आईं जिन्हें ग्रामीणों की मदद से कार से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए सीएचसी ऐरवा कटरा ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को सैफई रेफर कर दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।