Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ayodhya News
›
अयोध्या : अब कनाडा के एंटीरियो शहर में भी बनेगा भव्य राम मंदिर, महंत कमल नयन बोले- राम के आदर्श से पूरा विश्व सुखी होगा
{"_id":"6804f206619372e3850ab20c","slug":"video-ayathhaya-ab-kanada-ka-etaraya-shahara-ma-bha-bnaga-bhavaya-rama-mathara-mahata-kamal-nayana-bl-rama-ka-aatharasha-sa-para-vashava-sakha-haga-2025-04-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या : अब कनाडा के एंटीरियो शहर में भी बनेगा भव्य राम मंदिर, महंत कमल नयन बोले- राम के आदर्श से पूरा विश्व सुखी होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या : अब कनाडा के एंटीरियो शहर में भी बनेगा भव्य राम मंदिर, महंत कमल नयन बोले- राम के आदर्श से पूरा विश्व सुखी होगा
रामनगरी अयोध्या की तर्ज पर कनाडा में रामानंदाचार्य संप्रदाय को बढ़ावा मिल रहा है। कनाडा के एंटीरियो शहर में राम मंदिर बनाने की तैयारी चल रही है। कनाडा से रामभक्त राकेश शर्मा व पंजाब से महीप त्रेहन अयोध्या पहुचे हैं। यहां पर श्रीराम तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास से मुलाकात कर अयोध्या की गाथा को विश्व पटल पर पर ले जाने के लिए चर्चा हुई है।
कनाडा के राकेश शर्मा और पंजाब के महीप त्रेहन ने बताया कि सनातन धर्म को मजबूत करने के लिए अयोध्या की तर्ज पर प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर कनाडा के एंटीरियो शहर में बनाने की तैयारी चल रही है। महंत कमल नयन दास का आशीर्वाद मिला है।
उम्मीद है कनाडा में जल्द ही राम मंदिर बनने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और कनाडा में रह रहे रामभक्त हिंदू भी कनाडा में ही भगवान श्रीराम का दर्शन कर सकेंगे। राकेश शर्मा ने बताया कि कनाडा के हिंदू भी भगवान राम में आस्था रखते हैं। पंजाब के महीप त्रेहन के साथ मिलकर हमारी संस्था कनाडा के एंटीरियो शहर में राम मंदिर का निर्माण कराने जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।