{"_id":"68f23318b07da24fca0c002b","slug":"video-ayathhaya-ka-parakhayata-jayatashhacaraya-na-btaya-thhanatarasa-hanamana-jayata-oura-thapaval-para-pajana-ka-shabha-maharata-2025-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या के प्रख्यात ज्योतिषाचार्य ने बताया धनतेरस, हनुमान जयंती और दीपावली पर पूजन का शुभ मुहूर्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या के प्रख्यात ज्योतिषाचार्य ने बताया धनतेरस, हनुमान जयंती और दीपावली पर पूजन का शुभ मुहूर्त
रामनगरी अयोध्या के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य राकेश तिवारी ने धनतेरस, हनुमान जयंती और दीपावली के शुभ मुहूर्त की जानकारी दी है। आचार्य तिवारी के अनुसार, धनतेरस का पर्व शनिवार से शुरू होगा। त्रयोदशी तिथि दोपहर 1 बजकर 20 मिनट पर प्रारंभ होगी। इसी समय से धनतेरस का शुभारंभ माना जाएगा। शाम को भगवान धनवंतरी की पूजा-अर्चना और अभिषेक का विशेष विधान रहेगा।
इसके बाद 19 अक्तूबर, रविवार को हनुमान जयंती मनाई जाएगी। ज्योतिषाचार्य के अनुसार, हनुमान जी का जन्म मेष लग्न में हुआ था, इसलिए यह लग्न इस पर्व पर अत्यंत शुभ माना गया है। मेष लग्न शाम 5 बजकर 12 मिनट से 6 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। इस दौरान हनुमान जी का पूजन और अभिषेक करने से विशेष फल की प्राप्ति होगी।
वहीं, दीपावली को लेकर इस बार मतभेद की स्थिति बनी हुई है। लेकिन, आचार्य तिवारी के अनुसार दीपावली सदैव अमावस्या तिथि को ही मनाई जाती है। इस वर्ष अमावस्या 20 अक्तूबर दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से प्रारंभ होगी। शाम 6:51 से रात 8:48 तक वृष लग्न रहेगा, जो महालक्ष्मी पूजन के लिए सर्वश्रेष्ठ समय माना गया है। इसलिए निर्विवाद रूप से 20 अक्तूबर को दीपावली मनाई जानी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।