{"_id":"6a76fa52e5bc7128a705a59c","slug":"video-ayathhaya-ka-tarana-ma-nalkapa-para-sa-raha-80-varashhaya-bjaraga-mahal-sa-lta-nakatha-va-javarata-l-gae-2026-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या के तारुन में नलकूप पर सो रही 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला से लूट, नकदी व जेवरात ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या के तारुन में नलकूप पर सो रही 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला से लूट, नकदी व जेवरात ले गए
अयोध्या में तारुन थाना क्षेत्र के ग्राम चितांवा में सड़क किनारे स्थित नलकूप पर बीती रात करीब 11:45 बजे चोरी और लूट की घटना सामने आई है। अज्ञात बदमाशों ने नलकूप पर सो रही 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट कर गला दबाया और जेवरात व नकदी लूटकर फरार हो गए।
पीड़िता के बेटे सुनील कुमार यादव के अनुसार, उनकी माता राधा यादव (80) नलकूप पर सो रही थीं। इसी दौरान तीन अज्ञात बदमाश नलकूप के अंदर घुस आए। बदमाशों ने लकड़ी के बक्से में रखे 10 हजार रुपये नकद और नलकूप में रखी लगभग 8 हजार रुपये कीमत की एक झटका मशीन चोरी कर ली।
इसके बाद बदमाशों ने सो रही राधा यादव के पैर से चांदी की एक जोड़ी पायल, नाक की सोने की कील, कान के सोने के टॉप्स और गले का सोने का लॉकेट उतार लिया। घर के अंदर रखा चांदी का एक जोड़ी पायल भी उठा ले गए। जब बदमाश राधा यादव की नाक कील निकाल रहे थे तब उनकी नींद खुल गई।
शोर मचाने पर अज्ञात चोरों ने मच्छरदानी के डंडे से उनका गला दबा दिया और मौके से फरार हो गए। बुजुर्ग होने के कारण रात में वह किसी को सूचना नहीं दे सकीं। सुबह जब गांव वाले खेत देखने आए तब उन्हें जानकारी हुई और परिजनों को सूचना दी गई।सूचना पर तारुन पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस को जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं। एसपीआरए ने बताया की केस दर्ज कर अग्रिम करवाई भी की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।