{"_id":"698c48b5dd655754c10238b7","slug":"video-ayathhaya-ka-vakasa-ka-le-bjata-ma-100-karaugdha-ka-ghashhanae-sa-lga-ma-parasananata-2026-02-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या के विकास के लिए बजट में 100 करोड़ की घोषणा से लोगों में प्रसन्नता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या के विकास के लिए बजट में 100 करोड़ की घोषणा से लोगों में प्रसन्नता
उत्तर प्रदेश का बजट जारी होने के बाद अयोध्या के रिकाबगंज क्षेत्र में उद्यमियों और व्यापारियों में खासा उत्साह देखने को मिला। अयोध्या के विकास के लिए 100 करोड़ रुपये की घोषणा पर लोगों ने प्रसन्नता जताते हुए इसे रामनगरी के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। व्यापारियों ने कहा कि बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है, जिससे व्यापार और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। हालांकि कुछ व्यापारियों ने सुझाव भी दिए। उनका कहना था कि तेजी से बढ़ रहे ऑनलाइन व्यापार से स्थानीय कारोबार प्रभावित हो रहा है, इस पर नियंत्रण के लिए ठोस नीति बनाई जानी चाहिए। कुछ ने छोटे व्यापारियों को एमएसएमई में पंजीकृत करने की प्रक्रिया सरल करने और युवाओं को बिना ब्याज ऋण उपलब्ध कराने की मांग उठाई, ताकि स्वरोजगार को प्रोत्साहन मिल सके। अंत में सभी ने बजट की सराहना करते हुए योगी सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।