{"_id":"67ed35503d87b60b920e687c","slug":"video-ayathhaya-ma-25-jagaha-para-sathapata-haga-ma-aaii-halpa-ya-dasaka-gaida-bha-rahaga-tanata-2025-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अयोध्या में 25 जगहों पर स्थापित होंगे 'मे आई हेल्प यू डेस्क', गाइड भी रहेंगे तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अयोध्या में 25 जगहों पर स्थापित होंगे 'मे आई हेल्प यू डेस्क', गाइड भी रहेंगे तैनात
नगर निगम की ओर से अयोध्या में 25 जगहों पर मे आई हेल्प यू डेस्क' स्थापित किए जाएंगे। हर डेस्क पर दो गाइड की तैनाती रहेगी। नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने बताया कि इन डेस्क के माध्यम से रामनगरी में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को राम मंदिर में दर्शन की समयावधि की जानकारी दी जाएगी।
यहां से अन्यत्र शहरों को जाने के लिए बस, ट्रेन और हवाई जहाज सेवाओं के बारे में भी बताया जाएगा। साथ ही ठहरने के लिए लॉज, होम स्टे, होटल और धर्मशालाओं के साथ वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग सेवा के बारे में बताया जाएगा। सभी डेस्क पर पेयजल और प्राथमिक उपचार की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
नगर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम की ओर से रामनवमी मेला के दौरान सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से लता चौक पर ग्लूकोन डी का वितरण किया जा रहा है। इसी तरह हेल्थ एटीएम पर ओआरएस पैकेट बांटे जा रहे हैं। रामनवमी के मौके पर बोतल बंद पानी और निशुल्क नारियल पानी भी वितरित किया जाएगा।
इसमें सामाजिक संस्थाओं का सहयोग लिया जा रहा है। नगर निगम का प्रयास है कि रामनवमी पर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को अयोध्या में कोई तकलीफ न होने पाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।