{"_id":"69d0c1377341d480950a0b76","slug":"video-ayathhaya-ma-garama-ma-bthal-ramall-ka-raga-oura-bhaga-ka-parakaraya-2026-04-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में गर्मी में बदली रामलला के राग और भोग की प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में गर्मी में बदली रामलला के राग और भोग की प्रक्रिया
अयोध्या में राम मंदिर में रामलला पांच वर्ष के बालक के रूप में विराजमान हैं। उनकी सेवा भी बालक के रूप में एक राजकुमार की तरह की जाती है। अब गर्मी बढ़ने लगी है। दिन का तापमान 35 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। इसलिए रामलला के राग-भोग में बदलाव कर दिया गया है। रामलला को अब दही, फल, जूस, लस्सी भी भोग में अर्पित की जा रही है।
अभी तक रामलला को खीर, पूड़ी, रबड़ी, पेड़ा आदि का भोग अर्पित किया जाता था लेकिन अब मौसम के अनुसार भोग में बदलाव कर दिया गया है। सुबह उन्हें गुनगुने जल के बजाय ठंडी पानी से स्नान कराया जा रहा है। गोटेदार सूती वस्त्र पहनाए जा रहे हैं। रामलला के एक पुजारी ने बताया कि पूर्णिमा के बाद से दीपों के बजाय रामलला की फूलों से आरती की जा रही है ताकि उन्हें आंच नहीं लगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।