{"_id":"69ce55ddb0fa88b39b07ac3e","slug":"video-ayathhaya-ma-parasava-ka-tharana-jacaca-bcaca-ka-mata-parajana-na-lgaya-lparavaha-ka-aarapa-2026-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
अयोध्या में एक घर में किलकारियां गूंजने वाली थीं, लेकिन कुछ ही घंटों में वहां सन्नाटा पसर गया। अयोध्या के मां परमेश्वरी देवी मेमोरियल हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान जच्चा और नवजात दोनों की मौत हो गई, जिससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के मुताबिक, जिस मां को नए जीवन की उम्मीद थी, वह खुद जिंदगी की जंग हार गई।
आरोप है कि प्रसव के दौरान डॉक्टर मौके पर मौजूद नहीं थीं और फोन पर ही निर्देश देकर स्टाफ से डिलीवरी कराई जा रही थी। परिजनों का कहना है कि यदि समय पर सही इलाज मिलता तो शायद दोनों की जान बचाई जा सकती थी। घटना के बाद अस्पताल परिसर में चीख-पुकार मच गई।
खुशियों का इंतजार कर रहा परिवार देखते ही देखते गहरे सदमे में डूब गया। हर आंख नम थी और हर जुबान पर एक ही सवाल- आखिर इस लापरवाही का जिम्मेदार कौन है? गौरतलब है कि उक्त अस्पताल को मई 2025 में भी अनियमितताओं के चलते सील किया जा चुका है।
इसके बावजूद व्यवस्थाओं में सुधार न होना कई सवाल खड़े करता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, वहीं परिजन न्याय की गुहार लगा रहे हैं। लेकिन जो उजड़ गया, उसे अब कोई वापस नहीं ला सकता।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।