{"_id":"6a80390b78a3b5c7110483e3","slug":"video-ayathhaya-ma-rajana-tavara-bl-2027-ma-fara-bhajapa-sarakara-rama-mathara-mamal-ma-thashhaya-para-haga-kararavaii-2026-08-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में रजनी तिवारी बोलीं- 2027 में फिर भाजपा सरकार, राम मंदिर मामले में दोषियों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में रजनी तिवारी बोलीं- 2027 में फिर भाजपा सरकार, राम मंदिर मामले में दोषियों पर होगी कार्रवाई
अयोध्या में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचीं उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने 2027 विधानसभा चुनाव और राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है और रामनगरी में इस अवसर पर होना सौभाग्य की बात है। विकसित भारत और विश्व गुरु बनाने के लिए सभी की सहभागिता जरूरी है। 2027 के विधानसभा चुनाव पर उन्होंने कहा कि भाजपा पांचों साल चुनाव की तैयारी करती है और सरकार की योजनाओं व विकास कार्यों को लेकर लगातार जनता के बीच रहती है। जनता के आशीर्वाद से भाजपा एक बार फिर सरकार बनाएगी। शिवपाल यादव के बयान पर उन्होंने कहा कि सपना देखने का अधिकार सभी को है। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कहा कि कानून अपना काम कर रहा है और जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।