{"_id":"69ce44129e5df50cc109627c","slug":"video-ayathhaya-ma-samarata-matara-oura-parapada-vayavasatha-ka-khalfa-kagarasa-ka-varathha-paratharashana-janiapana-sapa-2026-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में स्मार्ट मीटर और प्रीपेड व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में स्मार्ट मीटर और प्रीपेड व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा
अयोध्या में विद्युत विभाग द्वारा जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने और पोस्टपेड कनेक्शनों को बिना सहमति प्रीपेड में बदलने के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने कड़ा रुख अपनाया है। पार्टी नेताओं ने मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपकर जनहित में हस्तक्षेप की मांग की।
जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने आरोप लगाया कि उपभोक्ताओं की अनुमति के बिना स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं और मामूली बैलेंस कम होने पर तुरंत बिजली काट दी जा रही है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने इसे तानाशाही नीति बताते हुए कहा कि कांग्रेस जनता के साथ खड़ी है और आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन किया जाएगा।
महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर अपडेट न होने से उन्हें पूर्व सूचना नहीं मिल पाती। उन्होंने मांग की कि पूरी व्यवस्था लागू करने से पहले सभी उपभोक्ताओं का डेटा अपडेट किया जाए।
पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह और पीसीसी सदस्य राम अवध पासी ने कहा कि डिजिटल भुगतान की जानकारी के अभाव में लोगों को दिक्कत हो रही है। उन्होंने 1000 तक नेगेटिव बैलेंस की छूट और 15 दिन का नोटिस अनिवार्य करने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।