{"_id":"699ad80b75058759770155cd","slug":"video-ayathhaya-ma-shavara-lgakara-bhara-gaya-kasana-ka-faramara-rajasatara-ka-farama-2026-02-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में शिविर लगाकर भरा गया किसानों का फॉर्मर रजिस्ट्री का फॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में शिविर लगाकर भरा गया किसानों का फॉर्मर रजिस्ट्री का फॉर्म
अयोध्या में तारुन क्षेत्र की ग्राम पंचायत तकमीनगंज में रविवार को अवकाश के चलते पंचायत भवन का ताला नहीं खुला। इससे राजकीय बीज भंडार के गोदाम प्रभारी कन्हैया ने परचून की दुकान पर बैठकर किसानों का फॉर्मर रजिस्ट्री का फॉर्म भरा। हालांकि, लेखपाल व पंचायत सहायक मौजूद नहीं रहे।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ किसानों तक सुनिश्चित कराने को लेकर रविवार को तकमीनगंज के मजरे धर्मपुर में फार्मर रजिस्ट्री सह ई-केवाइसी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 15 किसानों ने पहुंचकर अपनी औपचारिकताएं पूरी कराईं।
राजकीय बीज भण्डार प्रभारी कन्हैया ने बताया कि किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे 15 किसानों का ई-केवाइसी किया गया। वहीं जिन किसानों के नाम पर स्वयं की जमीन दर्ज है, उनकी फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी कराई गई। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे समय रहते अपने कागजात दुरुस्त करा लें, ताकि भविष्य में किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं की किस्त प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
बताया कि प्रतिदिन अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा किसानों की फार्मर रजिस्ट्री की जा रही है उसी क्रम में अवकाश होने के कारण रविवार को भी कृषि विभाग के सभी कर्मचारी क्षेत्र में पंचायत भवनों पर फार्म रजिस्ट्री का कार्य कर रहे हैं। तकमींनगंज के धर्मपुर में सुबह पहुंचने पर पंचायत भवन बन्द होने के कारण इ परचून की दुकान पर ही किसानों का फार्मर रजिस्ट्री भरना पड़ रहा है। इस दौरान लेखपाल देव प्रकाश तिवारी व पंचायत सहायक अंकित यादव मौजूद नहीं मिले।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।